Repo Rate Increase: दिवाली पर कार खरीदने का सपना ना रह जाए अधूरा, RBI ने नवरात्रि शुरू होने से पहले ही दे दिया महंगाई का झटका, रेपो रेट बढ़ाकर 5.5% किया | IBC24

Published on 7 अक्टू॰ 2026

नई दिल्ली: Repo Rate Increase: वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आरबीआई ने ब्याज दरों (Repo Rate Increase) में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor) की अध्यक्षता वाली मौद्रिकर नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइट की बढ़ोतरी की है। इसके बाद रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया है। यह फैसला महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं, रेपो रेट में इस बढ़ोतरी से बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि कार लोन, होम लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी से EMI महंगी हो जाएगी।

लोन और EMI पर पड़ सकता है असर

रेपो रेट बढ़ने से बैंकों के लिए RBI से पैसा लेना महंगा हो (Taking Loan is Expensive) सकता है। इसका असर आगे चलकर ग्राहकों के कर्ज पर भी दिख सकता है। होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने पर EMI महंगी हो सकती है। RBI ने SDF रेट को 5.25% पर रखा है, जबकि MSF रेट और बैंक रेट बढ़कर 5.75% हो गए हैं।

वैश्विक चुनौतियों के बीच अर्थव्यवस्था मजबूत

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी हुई है। देश में आर्थिक गतिविधियों में व्यापक मजबूती दिखाई दे रही है और केंद्रीय बैंक को उम्मीद है कि आगे भी भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी रफ्तार बनाए रखेगी।

तीन साल बाद बदला रुख

फरवरी 2023 के बाद यह पहली बार है जब RBI ने रेपो रेट बढ़ाया (Repo Rate Increase) है। इससे पहले 2025 में महंगाई में नरमी को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। अब कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच महंगाई पर नियंत्रण के लिए RBI ने सख्त रुख अपनाया है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Gold Silver Rate Today 07 October 2026: सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार लेकिन चांदी हुई सस्ती! 2.35 लाख से नीचे आया सिल्वर, जानिए आज कितना है एक तोले का भाव? 
  • Contractual Employees Salary Hike Latest News: नियमितीकरण की मांग कर रहे संविदा कर्मचारियों की अब मनेगी असली दिवाली, डबल इंजन की सरकार ने नवरात्रि से पहले ही खुशियों से भर दी झोली, दे दी बड़ी सौगात 
  • Today Live Breaking News and Updates 7 October 2026: PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, देश को कर रहे संबोधित