
रेलवे में 3477 पदों पर भर्ती
रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल के 3477 पदों पर भर्ती का सांकेतिक विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती CEN 06/2026 के तहत होगी. आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और कैंडिडेट 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे. भर्ती में लेवल-5 और लेवल-6 के अलग-अलग पद शामिल हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत रेलवे में चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम में 5 वर्ष, जबकि OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट मिलेगी.
CBT-1 और CBT-2 में होगी परीक्षा
पिछली भर्ती के पैटर्न के आधार पर चयन प्रक्रिया में CBT-1 और CBT-2 शामिल होंगे. CBT-1 में 90 मिनट में 100 सवाल पूछे जाएंगे. इनमें 40 जनरल अवेयरनेस, 30 मैथ्स और 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के प्रश्न होंगे. CBT-2 में 120 प्रश्न होंगे, जिनमें 50 जनरल अवेयरनेस, 35 मैथ्स और 35 रीजनिंग के होंगे. दोनों परीक्षाओं में गलत जवाब पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट जरूरी
स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट पद के लिए CBAT होगा. वहीं, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए CBTST आयोजित किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा.
आवेदन फीस और ग्रुप D भर्ती अपडेट
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है. CBT-1 में शामिल होने पर 400 रुपये वापस किए जाएंगे. SC, ST, महिला, EBC और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये है, जो परीक्षा में शामिल होने पर वापस कर दिया जाएगा.
इसके अलावा रेलवे में करीब 30 हजार लेवल-1 यानी ग्रुप D पदों पर भी भर्ती की तैयारी चल रही है. इसका विज्ञापन सितंबर-अक्टूबर में जारी होने की संभावना है. इनमें ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम और असिस्टेंट लोको शेड जैसे पद शामिल हो सकते हैं.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More