Sagar Sharab Death Case Update:सागर के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड (Sagar Sharab Death Case) के बाद पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। SP अनुराग सुजानिया ने बंडा थाना और गूगरा चौकी में तैनात 40 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। इनमें SI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।
आदेश
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/21/sagar-1-2026-09-21-22-05-42.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/21/sagar-2-2026-09-21-22-05-59.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/21/sagar-3-2026-09-21-22-06-16.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/21/sagar-4-2026-09-21-22-06-31.jpg)
बंडा थाना और गूगरा चौकी का स्टाफ बदला
एक साथ इतने पुलिसकर्मियों को हटाए जाने के बाद बंडा थाना और गूगरा चौकी का स्टाफ बदल गया है। इनकी जगह अब पुलिस लाइन से नए पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।
Sagar शराब कांड के बाद बड़ी कार्रवाई, Bunda थाने के 2 दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी Line Attach
सागर शराब कांड के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बंडा थाने के 2 दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। कार्रवाई में SI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। इसके… pic.twitter.com/0jksRgJlRY
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 21, 2026
पहले थाना प्रभारी और एसडीओपी हटाए गए थे
जहरीली शराब कांड (Sagar Sharab Death Case Update) सामने आने के बाद पुलिस विभाग में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा को पद से हटा दिया गया था। इसके साथ ही एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को भी हटाया गया था। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सिविल लाइन टीआई आनंद सिंह को दी गई थी। अब एक बार फिर बंडा थाना और गूगरा चौकी के स्टाफ में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश बीजेपी में दो नई नियुक्तियां, शिवराज डाबी को सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी
पुलिस लाइन से नए स्टाफ की तैनाती
जारी आदेश के मुताबिक बंडा थाना में तैनात एसआई मुन्ना लाल धुर्वे और आदिल खान समेत 40 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। उनकी जगह पर पुलिस लाइन से नए पुलिसकर्मियों को बंडा भेजा गया है। इनमें SI रामू प्रजापति, शिवम दुबे के साथ प्रधान आरक्षक और आरक्षक भी शामिल हैं। नए स्टाफ को थाना और चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। (Sagar News)
बंडा थाना का पूरा स्टाफ बदला
इस कार्रवाई के बाद बंडा थाना और गूगरा चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों की टीम काफी हद तक बदल गई है। पुराने स्टाफ की जगह पुलिस लाइन से भेजे गए नए पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदारी संभाली है। पुलिस विभाग ने जिले के दूसरे थानों में भी पदस्थापना के स्तर पर कुछ बदलाव किए हैं। हालांकि सबसे बड़ा बदलाव बंडा थाना और गूगरा चौकी में हुआ है।
लेखक
![]()