Salman Khan Fees: सलमान खान के फैन्स उनकी वापसी का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘सिकंदर’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है. साथ ही उसके बाद से सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ का काम कंप्लीट किया, पर फिल्म की रिलीज फिलहाल अटकी हुई है और ऐसे चर्चे हैं कि अगले साल तक पिक्चर रिलीज हो सकती है. यूं तो ‘बैटल ऑफ गलवान’ से ‘मातृभूमि’ टाइटल बदलने के साथ ही फिल्म के कई सीन्स भी बदल चुके हैं. उसके बाद से ही वो वामसी पेडिपल्ली की पिक्चर का हिस्सा है, जिसे दिल राजू बना रहे हैं. सलमान खान के अपोजिट नयनतारा काम कर रही हैं. पर अब कहा जा रहा है कि सलमान खान इस पिक्चर के लिए सिर्फ 70 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं. बड़ा सवाल है क्यों? क्या एक्टर ने अपनी फीस घटाई है?
सलमान खान अपनी एक फिल्म के लिए 100-120 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. साथ ही ज्यादातर फिल्मों के लिए प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर ही डील करते हैं. हालांकि, फीस का एक तय हिस्सा पहले ही ले लेते हैं. हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि सलमान खान को वामसी पेडिपल्ली की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘SVC 63’ के लिए सिर्फ 70 करोड़ रुपये में साइन किया है. यह उनकी आम फीस का सिर्फ 60 परसेंट है. दरअसल पिक्चर 2027 ईद पर रिलीज हो सकती है. लेकिन क्या सच में सलमान खान ने दोस्त के चक्कर में फीस कम की है?
सलमान खान ने किसके लिए घटाई अपनी फीस?
सलमान खान की हर फिल्म की मार्केट वैल्यू पिछले लगभग 20 सालों से 120 करोड़ रुपये से ज्यादा रही है. यही वजह है कि ‘सिकंदर’ फ्लॉप होने से पहले ही 100 करोड़ रुपये का कारोबार आराम से कर पाई थी. पर अब उसी रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि SVC63 के मेकर्स को सलमान खान ने यह डिस्काउंट अपने दोस्त के चक्कर में दिया है. ऐसी चर्चा है कि उनके पुराने दोस्त रफी काजी इस प्रोजेक्ट में मेडिएटर हैं. ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर्स में रफी का नाम भी होगा. इसी दोस्ती की वजह से सलमान खान ने अपनी फीस में बड़ी कटौती की है. पर क्या वो प्रॉफिट शेयरिंग पर भी डील नहीं करेंगे? इस सवाल का जवाब भी यहां मिल गया है.
सलमान खान की मेकर्स के साथ प्रॉफिट शेयरिंग डील को लेकर कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है. पर लंबे वक्त से वो सभी फिल्म मेकर्स के साथ इसी मॉडल पर काम करते रहे हैं, तो हो सकता है कि फीस के अलावा इस डील के जरिए बाकी कमाई करें. हालांकि, यह महज एक रिपोर्ट है, सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से इस फीस को लेकर कोई जानकारी नहीं है. क्योंकि यह बड़ी बात है कि एक्टर ने अपनी फीस कम कर दी.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More