Samsung ने लॉन्च किया नया 200MP ISOCELL HPC कैमरा सेंसर, DeepPix टेक से मिलेगी बेहतर Low-Light परफॉर्मेंस - samsung launches new 200mp isocell hpc camera sensor deeppix technology to deliver improved lowlight performance

Published on 7 अग॰ 2026

सैमसंग ने 200-मेगापिक्सल का नया ISOCELL HPC कैमरा सेंसर लॉन्च किया है, जो DeepPix आर्किटेक्चर के साथ आता है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सैमसंग ने 200MP ISOCELL HPC कैमरा सेंसर किया लॉन्च।

  2. DeepPix आर्किटेक्चर से बेहतर HDR और कम रोशनी में परफॉर्मेंस।

  3. इन-सेंसर जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताएं प्रदान करता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने अपने ISOCELL कैमरा पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए 200-मेगापिक्सल ISOCELL HPC कैमरा सेंसर लॉन्च किया है। यह कैमरा सेंसर DeepPix पिक्सल आर्किटेक्चर के साथ आता है। यह नया सेंसर HDR फोटोग्राफी, लो-लाइट परफॉर्मेंस और इन-सेंसर जूम कैप्चर को इंप्रूव करता है। Samsung का कहना है कि ISOCELL HPC सेंसर का मास प्रोडक्शन शुरू हो गया है। यह सिंगल फ्रेम HDR, के साथ मल्टीपल जूम और 18 फ्रेम पर सेकेंड में 4K वीडियो रिकॉर्ड करता है।

Samsung का नया ISOCELL HPC सेंसर

Samsung का कहना है कि ISOCELL HPC सेंसर को DeepPix फीचर के साथ लाया गया है। यह नया पिक्सल आर्किटेक्चर सेंसर की लाइट कैप्चरिंग को इंप्रूव करता है। यह टेक्नोलॉजी सैमसंग के फ्रंट डीप ट्रेंच आइसोलेशन डिजाइन पर बिल्ट की गई है, जो पिछले जेनरेशन के मुकाबले 60 प्रतिशत ज्यादा लाइट कैप्चर करता है। Samsung के मुताबिक, हायर लाइट कैपेसिटी से सेंसर क्लीनर इमेज क्लिक करता है, जिसमें नॉइस कम होता है। इसके साथ ही इमेज की डायनमिर रेंज वाइडर होती हैं।

इसके साथ ही सैमसंग का नया कैमरा सेंसर सिंगल-फ्रेम 16-bit HDR सपोर्ट करता है। यह सेंसर सिंगल एक्सपोजर के बजाया मल्टीपल इमेज को कमबाइन कर डायनमिक रेंज ऑफर करेगा। सैमसंग का कहना है कि यह सेटअप कन्वेन्शनल एचडीआर की तुलना में चार गुना बेहतर कलर प्रोडक्शन देगा। इसके साथ ही यह सेंसर 30 फ्रेम पर सेकेंड पर 8के, 180 फ्रेम पर सेकेंड पर 4के और 360 फ्रेम पर सेकेंड पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

साउथ कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी का कहना है कि उसने मल्टीपल इन-सेंसर जूम लेवल के लिए एचडीआर प्रोसेसिंग को एक्सटेंड किया है। ISOCELL HPC सेंसर 1x, 1.5x, 2x, 3x और 4x जूम पर सिंगल फ्रेम HDR सपोर्ट करता है। इसके साथ ही जूम-इन करने पर इमेज क्वालिटी और डायनमिक रेंज को रिटेन करने के लिए यह डाउनस्केलिंग का इस्तेमाल करता है।

Samsung ने बताया कि सेंसर के प्रत्येक Photodiode तक ज्यादा लाइट पहुंचे इसके लिए ऑप्टिकल इन्हेंसमेंट किए गए हैं, जो रिफ्लेक्शन और लाइट स्कैटरिंग को कम करता है। इससे क्वांटम इफिसिएंसी बेहतर होने के साथ कलर रिप्रोडक्शन बेहतर होता है।

ISOCELL HPC कैमरा सेंसर में 1/1.3-इंच का ऑप्टिकल फॉरमेट है, जिसमें 0.6-माइक्रोमीटर पिक्सल मौजूद है। इस सेंसर के इफेक्टिव रेजोल्यूशन की बात करें तो वह 16,384 x 12,288 पिक्सल है। यह सुपर QPD ऑटोफोकस, Tetra-squared पिक्सल, Smart ISO Pro HDR, और RAW10, RAW12, RAW14 और RAW16 आउटपुट फॉरमेट सपोर्ट करता है। सैमसंग का कहना है कि यह सेंसर 200-मेगापिक्सल इमेज 7.5 fps तक, 50-मेगापिक्सल इमेज 30 fps तक, और 12.5-मेगापिक्सल इमेज 180 fps तक में क्लिक कर सकता है। सैमसंग ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि यह सेंसर सबसे पहले किस स्मार्टफोन में दिया जाएगा।