Samsung Galaxy Forever प्लान: ₹6,997 की मंथली EMI पर खरीदें Galaxy Z Fold 8 Ultra, जानें पूरी डिटेल - Haribhoomi

Published on 17 सित॰ 2026

Samsung ने Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 के लिए Galaxy Forever प्लान पेश किया है, जिससे कम EMI में फोन खरीदने का विकल्प मिलेगा। जानें कीमत, EMI, Buyback और No-Cost EMI की पूरी जानकारी।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Samsung Galaxy Forever प्लान: ₹6,997 की मंथली EMI पर खरीदें Galaxy Z Fold 8 Ultra, जानें पूरी डिटेल।

  • Published: 18 Sep 2026, 02:12 PM IST
  • Last Updated: 18 Sep 2026, 02:12 PM IST

Samsung ने भारत में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए नए फाइनेंसिंग विकल्प पेश किए हैं। इसके तहत ग्राहक Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को आसान मासिक किस्तों में खरीद सकेंगे।कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 के लिए 24 महीने का Galaxy Forever प्लान पेश किया है। इसके अलावा तीनों मॉडल पर 30 महीने का No-Cost EMI विकल्प भी उपलब्ध है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra और Fold 8 की EMI हुई कम
Samsung के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 को अब 24 महीने के Galaxy Forever प्लान के तहत खरीदा जा सकता है। इस प्लान में Galaxy Z Fold 8 Ultra की मासिक EMI ₹9,417 से घटकर ₹6,997 हो जाती है। वहीं, Galaxy Z Fold 8 की EMI ₹8,584 से घटकर ₹6,416 रह जाती है।

Galaxy Forever प्लान के तहत 24 महीनों के दौरान फोन की कीमत का 60 प्रतिशत हिस्सा और Galaxy Forever प्रोग्राम फीस EMI के जरिए चुकानी होती है। बाकी 40 प्रतिशत रकम 24 महीने पूरे होने के बाद एकमुश्त यानी बुलेट पेमेंट के रूप में देनी होगी।

24 महीने बाद क्या होगा?
Galaxy Forever प्लान की अवधि पूरी होने के बाद ग्राहकों के पास तीन विकल्प होंगे। वे अपना मौजूदा फोन वापस करके नए Galaxy मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं, बाकी 40 प्रतिशत रकम देकर फोन अपने पास रख सकते हैं या डिवाइस वापस करके प्रोग्राम से बाहर निकल सकते हैं। Samsung ग्राहकों को तय अवधि से पहले भी फोन वापस करने और अपग्रेड करने का विकल्प देता है। कंपनी के अनुसार, अलग-अलग अवधि के आधार पर Buyback Value इस प्रकार है:

  • 10 से 11 महीने बाद वापसी पर 55% तक
  • 12 से 13 महीने बाद वापसी पर 50% तक
  • 14 से 18 महीने बाद वापसी पर 45% तक
  • 19 से 25 महीने बाद वापसी पर 40% तक

ये भी पढ़े-ः iQOO Pad Ultra: 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8.8-इंच डिस्प्ले और PC-ग्रेड कूलिंग फैन से होगा लैस; देखें खासियत

Galaxy Forever में Samsung Care+ भी शामिल
Galaxy Forever प्लान के साथ Samsung Care+ भी मिलता है। इसके तहत फोन को accidental damage और liquid damage से सुरक्षा मिलती है और कंपनी के अनुसार इसके लिए claim processing fee नहीं ली जाती।

Galaxy Z Fold 8 की कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 8 की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,79,999 है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत ₹2,39,999 तक जाती है। Galaxy Z Fold 8 को Graphite, Cream और Lavender कलर में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Pistachio कलर Samsung के ऑनलाइन स्टोर के लिए एक्सक्लूसिव है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत और कलर
Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत ₹1,99,999 है। यह कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की है।वहीं, 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत ₹2,59,999 है। Galaxy Z Fold 8 Ultra को Graphite, Cream और Violet Shadow कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा Green Shadow कलर ऑनलाइन एक्सक्लूसिव है।

30 महीने का No-Cost EMI विकल्प भी उपलब्ध
Samsung ने Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 के अलावा Galaxy Z Flip 8 के लिए भी 30 महीने का No-Cost EMI विकल्प पेश किया है। इससे ग्राहक अपनी पसंद के फोल्डेबल फोन को लंबी EMI अवधि में खरीद सकते हैं।