Samsung Galaxy S26 Ultra: धड़ाम से गिरी इस पावरफुल फोन की कीमत, ₹24,124 हो गया सस्ता

Published on 16 जुल॰ 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra: धड़ाम से गिरी इस पावरफुल फोन की कीमत, ₹24,124 हो गया सस्ता

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा प्राइसImage Credit source: सैम

एक ओर जहां धीरे-धीरे स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर Samsung का फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra की कीमत 24,124 रुपए कम हो गई है. ये फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में आपको मिल जाएगा, कंपनी के Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से पहले एस26 अल्ट्रा को Flipkart पर बंपर डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है. अगर आप भी सैमसंग के इस पावरफुल फोन के सस्ते होने का इंतजार कर रहे थे तो फ्लिपकार्ट पर मिल रही ये डील आपको पसंद आएगी.

Samsung Galaxy S26 Ultra Price in India

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1 लाख 39 हजार 999 रुपए में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद अब ये फोन फ्लिपकार्ट पर 1 लाख 15 हजार 875 रुपए में बेचा जा रहा है, यानी लॉन्च प्राइस से 24,124 रुपए सस्ता. प्रोडक्ट डिस्काउंट के अलावा अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस या फिर फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक कार्ड है तो आपको 4000 रुपए का एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा.

Samsung Galaxy S26 Ultra Flipkart

(फोटो- सैमसंग)

पुराना फोन देने पर 60,300 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है लेकिन एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर होगी. ये फोन इस रेंज में आईफोन एयर और गूगल पिक्सल 10 प्रो XL जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है.

Samsung Galaxy S26 Ultra Specifications

  • डिस्प्ले: इस पावरफुल फोन में 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, ये फोन आप लोगों को 120Hz रिफ़्रेश रेट, 90.30 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और एचडीआर10 प्लस सपोर्ट के अलावा 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा.
  • प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटीस्किंग के लिए सैमसंग ने इस फ्लैगशिप फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है.
  • कैमरा सेटअप: फोन के रियर में 200MP प्राइमरी सेंसर, 10MP टेलीफोटो सेंसर, 50MP का 5X पेरिस्कोप लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है. 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.यह फोन भी डेडिकेटेड S Pen स्टाइलस को सपोर्ट करता है.
  • बैटरी: ये फोन 5000 mAh बैटरी के साथ आता है और 60W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.

ये भी पढ़ें- Realme C100x हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

तरुण चड्ढा

तरुण चड्ढा

स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.

Read More

google button