Sana Saeed: 'मैं शर्म में जी रही थी'...बुलिमिया से जूझ रही थीं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद, अब बयां किया दर्द

Published on 28 जुल॰ 2026

Sana Saeed: 'मैं शर्म में जी रही थी'...बुलिमिया से जूझ रही थीं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद, अब बयां किया दर्द

सना सईदImage Credit source: sanasaeed/Instagram

Sana Saeed: शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में उनकी ऑनस्क्रीन बेटी अंजलि का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सना सईद ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद किया है. सना ने पहली बार खुलकर बताया कि वह लंबे समय तक बुलिमिया (Bulimia) जैसी ईटिंग डिसऑर्डर से जूझती रहीं. उन्होंने कहा कि इस दौरान वह खुद को लेकर बेहद शर्मिंदगी महसूस करती थीं और अपनी तकलीफ किसी से खुलकर शेयर तक नहीं कर पाती थीं.

सना ने बताया कि इस बीमारी ने सिर्फ उनकी फिजिकल हेल्थ ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी काफी गहरा असर डाला है. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक वह शर्म के साथ जी रही थीं.

ये भी पढ़ें: Jan Neta Box Office: थलपति विजय की जन नेता मंडे टेस्ट में फेल या पास? 5वें दिन छापे करोड़ों, अब 300 करोड़ से इतनी दूर

बुलिमिया बीमारी से जूझ रही थीं सना

सना सईद ने बताया कि वह कई सालों तक बुलिमिया (Bulimia Nervosa) नाम की गंभीर ईटिंग डिसऑर्डर से जूझती रहीं. यह ऐसी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति एक बार में जरूरत से ज्यादा खाना खा लेता है और फिर वजन बढ़ने के डर से उस खाने को शरीर से बाहर निकालने की कोशिश करता है. इसके लिए कुछ लोग उल्टी करते हैं, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं या फिर बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का इस्तेमाल करने लगते हैं.

सना ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि यह सिर्फ उनकी एक बुरी आदत है, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. उन्होंने कहा कि पतला दिखने का सामाजिक दबाव, लोगों की टिप्पणियां और खुद को लेकर शर्मिंदगी ने उनकी स्थिति को और मुश्किल बना दिया था. सही जानकारी मिलने और इलाज शुरू करने के बाद उनकी रिकवरी का सफर शुरू हुआ और पूरी तरह ठीक होने में उन्हें करीब चार साल का समय लगा था.

6 साल तक नहीं पता था के ये बीमारी है

छह साल तक नहीं पता था कि यह एक बीमारी है उन्होंने कहा, “मुझे लगता था कि यह सिर्फ एक गलत आदत है, जिसे मुझे खुद ही ठीक करना होगा. मैं इसे लेकर बहुत शर्मिंदगी महसूस करती थी और सोचती थी कि शायद सिर्फ मैं ही इस समस्या से गुजर रही हूं. पूरे छह साल तक मुझे यह भी नहीं पता था कि जिस परेशानी से मैं जूझ रही हूं, उसका कोई नाम भी है. मैं हर हाल में ठीक होना चाहती थी और स्वस्थ तरीके से खाना सीखना चाहती थी.

इसी दौरान मुझे रिकवरी पर लिखी एक किताब मिली, जिसने मुझे समझाया कि मैं वास्तव में किस बीमारी से लड़ रही हूं. वहीं से मेरी असली रिकवरी शुरू हुई और पूरी तरह ठीक होने में मुझे करीब चार साल लग गए.”

ये भी पढ़ें: Niharika: इंटीमेट सीन को कहा NO, तो हाथ से निकल गई फिल्म, राघव जुयाल की एक्ट्रेस निहारिका का बड़ा खुलासा

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button