14

Image Credit :
X
Triple Murder: 3 बच्चों की मौत को समझा था Food Poisoning, अब खुला राज
Punjab Crime: पंजाब के संगरूर से एक बेहद दहला देने वाली और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शुरू में जिसे आम फूड पॉइज़निंग या संदिग्ध मौत माना जा रहा था, वह असल में एक सोची-समझी साजिश निकली। एक मां ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात ने हर किसी को हैरान कर दिया है कि भला कोई मां इतनी बेरहम कैसे हो सकती है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
24
Image Credit :
X
Sangrur Crime: रक्षाबंधन पर खाई थी बाजार की मिठाई
मृत बच्चों की पहचान छह वर्षीय जसनूर कौर, पांच वर्षीय अरमानदीप सिंह और ढाई वर्षीय रिहानदीप सिंह के रूप में हुई है। रक्षाबंधन के दिन बच्चों ने बाजार से लाई गई मिठाई खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। शुरुआत में परिवार की ओर से इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया गया। बच्चों के पिता और ट्रक ड्राइवर कुलविंदर सिंह की शिकायत पर शुरुआती कार्रवाई भी इसी आधार पर हुई थी।
34
Image Credit :
X
Poisoned Sweets: जांच में क्यों बदला पूरा मामला?
पुलिस को जांच के दौरान कुछ बातें संदिग्ध लगीं। जिस दुकान से मिठाई खरीदी गई थी, वहां से मिठाई खाने वाले दूसरे लोगों के बीमार होने की सूचना नहीं मिली। इसके बाद बच्चों के मामले में फूड कंटैमिनेशन की आशंका पर सवाल उठे। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चों को दी गई मिठाई में खरपतवारनाशक मिलाया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने मामले को हत्या और आपराधिक साजिश के रूप में आगे बढ़ाया। मिठाई और दूसरे साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।
44
Image Credit :
X
Lovepreet Kaur और Harjeet Singh पर क्या आरोप?
संगरूर के एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल के मुताबिक, जांच में लवप्रीत कौर के हरजीत सिंह के साथ कथित संबंध होने की बात सामने आई। पुलिस को शक है कि दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और बाद में बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। पुलिस ने लवप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। हरजीत सिंह को मामले में आरोपी बनाया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब डिजिटल सबूतों और फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।