Thu, 30 Jul 2026 09:32 AM IST
सवाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 09:32 AM IST
सार
लगातार बारिश हो रही बारिश के बाद रणथंभौर के जंगलों से बहकर आए पांच मगरमच्छ शेरपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर पहुंच गए। रपट पर एक साथ पांच मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी थम गई।
विज्ञापन
बारिश में बहकर रपट पर पहुंचे मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों से मगरमच्छ बहकर आबादी और मुख्य मार्ग तक पहुंच गए। बीती रात शेरपुर गांव के पास कुंडेरा-सवाई माधोपुर मार्ग स्थित झरेटी रपट पर एक साथ पांच मगरमच्छ दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रणथंभौर के जंगल से निकलने वाले झरेटी नाले में तेज बहाव के साथ कई मगरमच्छ बहकर आ गए। बारिश थमने और नाले का जलस्तर घटने के बाद रात के समय पांच मगरमच्छ झरेटी रपट और मुख्य सड़क पर नजर आए। इनमें से चार मगरमच्छ रपट पर बहते पानी में रणथंभौर की ओर से शेरपुर-झरेटी की दिशा में चलते दिखाई दिए, जबकि एक मगरमच्छ मुख्य सड़क पर चहलकदमी करता नजर आया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: सिर्फ अंडे गिरने पर ले ली जान! जयपुर में दिन दहाड़े युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
सड़क पर मगरमच्छों को देखकर कुछ समय के लिए राहगीरों और वाहनों की आवाजाही रुक गई। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर मगरमच्छों के सड़क पार करने का इंतजार किया। ग्रामीणों के अनुसार रणथंभौर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण अटल सागर, मिश्रदर्रा और आड़ा बालाजी जलाशयों का पानी झरेटी नाले में आने से मगरमच्छ बहकर बाहर निकल आए। जलस्तर कम होने पर वे झरेटी रपट और मुख्य सड़क पर दिखाई दिए।
शेरपुर गांव के आसपास मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.