Sawan 2026: सावन में इस विशेष फूल से खुलेगा आपकी किस्मत का द्वार! भोलेनाथ की बरसेगी कृपा| Navbharat Live

Published on 17 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 17, 2026 | 07:46 PM IST

विज्ञापन

सार

Sawan 2026 Flower: सावन में भगवान शिव को प्रिय विशेष फूल अर्पित करने से शुभ फल, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति का विश्वास किया जाता है। जानिए कौन-सा फूल भोलेनाथ को सबसे प्रिय माना जाता है।

Sacred Flower For Shiva Worship

शिवलिंग पर अपराजिता के फूल ( सौ.AI)

विस्तार

Sacred Flower For Shiva Worship: हिंदू धर्म शास्त्रों में अपराजिता के फूल का बड़ा महत्व है। ये फूल सभी देवी- देवताओं के प्रिय फूल के रूप में से एक जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह मुख्य रूप से भगवान शिव का प्रिय पुष्प है और यदि आप इसे सावन के महीने में शिवलिंग पर चढ़ाती हैं तो इसके पूर्ण लाभ मिल सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सावन के महीने में अपराजिता के फूल के कुछ उपाय आजमाने से आपके जीवन में पूरे साल खुशहाली बनी रहती है और आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं अपराजिता के फूल से जुड़े कुछ ऐसे उपाय जो आपको सावन के महीने में आजमाने चाहिए। इससे घर में खुशहाली बनी रहने के साथ उन्नति के मार्ग भी खुलते हैं।

सावन में अपराजिता के फूल से करें ये अचूक उपाय

पराजिता के फूल से करें शिवलिंग का जलाभिषेक

सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन यदि आप जल अर्पित करने से पहले इस जल में अपराजिता के एक फूल डालें और इसके साथ कुछ सामग्रियां मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं तो इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आप शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इसमें कच्चा दूध, दही, शहद, अक्षत और एक अपराजिता का फूल मिलाकर अर्पित करें। कहा जाता है कि, इस उपाय से आपके जीवन में जल्द ही धन के मार्ग खुलेंगे और समृद्धि आएगी।

शिवलिंग पर चढ़ा हुआ अपराजिता का फूल तिजोरी में रखें

आप सावन में किसी भी दिन शिवालय जाएं और वहां मंदिर में अपराजिता का एक फूल चढ़ाएं। आप शिवलिंग पर चढ़ा हुआ कोई दूसरा अपराजिता का फूल उठाएं और इसे घर ले आएं।

इस फूल को अच्छी तरह से सुखा लें और फिर इसे एक लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अगर आप इस उपाय को सावन के किसी भी सोमवार या शुक्रवार के दिन करें तो इसके पूर्ण फल मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  Money Plant Vastu: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बरसेगा धन दनादन! जानिए क्या कहते हैं वास्तु के नियम

शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाये

ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप पूरे सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर अपराजिता के 5 फूल चढ़ाएंगे तो आपके ऊपर शिव जी की असीम अनुकंपा बनी रहेगी। इस उपाय से शिव जी का आशीर्वाद मिलने के साथ जीवन में सकारात्मकता भी आती है और अचानक से धन लाभ के योग भी बनाते हैं।

यही नहीं अगर आप घर में या मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक कर रहे हैं तब भी शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाना लाभकारी माना जाता है।

यहां बताए उपायों में से कोई भी एक उपाय आजमाएंगे तो आपके घर में सदैव शिव जी की कृपा बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

Follow Navbharatlive whatsapp