Sawan Special: महिलाओं के 16 शृंगार में शामिल हैं ये चीजें, हर एक का है अपना खास महत्व

Published on 28 जुल॰ 2026

Jul 28, 2026 08:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह शृंगार का एक खास महत्व होता है। सावन के महीने में खासतौर से महिलाएं सज-संवर कर तैयार होती हैं। ऐसे में यहां हम उन 16 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका अपना खास महत्व है। 

16 important items you need for solah shringar

उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं के 16 शृंगार में शामिल होती हैं और उनका खास महत्व है।

सावन के महीने की बात आते ही महिलाओं की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में महिलाएं सज-संवरकर रहती हैं। माना जाता है कि यह महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस महीने में महिलाएं सोलह शृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। वैसे तो शृंगार हर कोई अपने मुताबिक करता है। लेकिन बहुत सी महिलाएं इसको लेकर काफी कंफ्यूजन में रहती हैं कि आखिर सोलह शृंगार में कौन सी चीजें शामिल होती हैं। तो यहां हम आपको 16 श्रृंगार में शामिल होने वाली चीजें बता रहे हैं। जानिए-

16 श्रृंगार में शामिल होने वाली चीजें

  1. मांग टीका-इसे सौभाग्य और मानसिक संतुलन का प्रतीक माना जाता है।
  2. सिंदूर- महिलाओं के जीवन में सिंदूर का खास महत्व होता है। इसे सुहाग और पति की लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है।
  3. बिंदी- बिंदी ना सिर्फ आपके लुक को इंहेंस करती है बल्कि इसके कुछ हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं। सोलह शृंगार में इसे शुभता, एकाग्रता और विवाहित महिलाओं की पहचान का प्रतीक मानते हैं।
  4. काजल- काजल आंखों की सुंदरता बढ़ाने का काम करता है। पारंपरिक मान्यता के अनुसार इसे लगाने से नजर से बचा जा सकता है।
  5. नथ- नथ आपके लुक को काफी हद तक इंहेंस करती है। इसे सुहाग और पारंपरिक सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है।
  6. झुमके- महिलाएं इसे अपनी आउटफिट के रंग से मैच करते हुए पहनना पसंद करती हैं। ये सुंदरता और स्त्री के श्रृंगार को पूरा करते हैं।
  7. मंगलसूत्र- हिंदू धर्म में मंगलसूत्र का एक खास महत्व है। इसे वैवाहिक रिश्ते, प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
  8. बाजूबंद- शक्ति, सुंदरता और शाही परंपरा का प्रतीक माना जाता है। सोलह शृंगार इसके बिना अधूरा सा लग सकता है।
  9. चूड़ियां- हाथों की सुंदरता बढ़ाने वाली चूड़ियों को सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
  10. अंगूठी- आपने अक्सर सुना होगा की सगाई की अंगबठी को हमेशा पहनकर रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें प्रेम, विश्वास और वैवाहिक रिश्ते का प्रतीक माना जाता है।
  11. मेहंदी- सोलह शृंगार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है। शुभता, प्रेम और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की प्रतीक मानी जाती है।
  12. कमरबंद- इसे सुंदरता और आत्मविश्वास को दर्शाने वाली जूलरी माना जाता है।
  13. पायल- पैरों में पायल काफी अच्छी लगती हैं। माना जाता है की पायल गरिमा और पारंपरिक पहचान का प्रतीक है।
  14. बिछिया- विवाहित महिला की पहचान और सुहाग का प्रतीक माना जाता है।
  15. इत्र- पवित्रता, ताजगी और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है।
  16. गजरा- इसे बालों की सुंदरता और खुशबू के लिए लगाया जाता है।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।