SBI से ज्यादा ब्याज चाहिए? FD पर 8.25% तक दे रहे ये बैंक, जानें किसमें कितना रिटर्न

Published on 5 अक्टू॰ 2026

15

SBI FD पर कितना रिटर्न मिल रहा है?

Image Credit :

Asianet News

SBI FD पर कितना रिटर्न मिल रहा है?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में करोड़ों लोगों के खाते हैं, लेकिन ब्याज के मामले में यह बहुत आगे नहीं है। एसबीआई अपनी 444 दिन वाली स्पेशल एफडी पर 6.45% का रिटर्न दे रहा है। सुरक्षित होने के बावजूद अगर तुलना करें, तो मौजूदा समय में छोटे और मिड-साइज बैंकों के मुकाबले यहां करीब 1.5% से 1.8% तक कम मुनाफा मिल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25

स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर कितना ब्याज दे रहे हैं?

Image Credit :

Getty

स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर कितना ब्याज दे रहे हैं?

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की जमा पर सबसे ज्यादा 8.25% सालाना ब्याज दे रहा है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 666 दिन की स्कीम में 8.10% का शानदार मुनाफा मिल रहा है।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल 1 दिन की अवधि पर पूरा 8.00% रिटर्न दे रहा है।

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 800 दिन की एफडी पर भी 8.00% का ब्याज दिया जा रहा है।

35

प्राइवेट बैंक में एफडी कराने पर कितना फायदा?

Image Credit :

Getty

प्राइवेट बैंक में एफडी कराने पर कितना फायदा?

SBM बैंक इंडिया: 18 महीने से 2 साल से कम की अवधि पर 7.65% का बढ़िया रिटर्न दे रहा है।

DCB बैंक: 24 महीने से 25 महीने से कम वाली एफडी पर 7.50% ब्याज दे रहा है।

HDFC, ICICI और Axis बैंक: ये तीनों बड़े बैंक 3 साल के आसपास की अवधि पर केवल 6.50% का रिटर्न दे रहे हैं।

45

सरकारी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना रिटर्न मिल रहा?

Image Credit :

Gemini

सरकारी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना रिटर्न मिल रहा?

बैंक ऑफ इंडिया: 999 दिन की खास अवधि पर 6.85% का ब्याज दे रहा है।

पंजाब एंड सिंध बैंक: 666 दिन की स्कीम पर सीधे 6.85% का रिटर्न ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा: 555 दिन की एफडी पर 6.75% मुनाफा दे रहा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 555 दिन की अवधि पर 6.55% की दर से ब्याज दे रहा है।

55

FD कराने से पहले ये बातें जरूर चेक करें

Image Credit :

Getty

FD कराने से पहले ये बातें जरूर चेक करें

  • FD में पैसा लगाने से पहले सबसे पहले उसकी अवधि और ब्याज दर देखें।
  • ज्यादा ब्याज वाली FD तभी बेहतर हो सकती है, जब आप तय अवधि तक पैसे को बिना निकाले रख सकें।
  • समय से पहले FD तोड़ने पर बैंक के नियमों के मुताबिक ब्याज में बदलाव या दूसरी शर्तें लागू हो सकती हैं।
  • मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम, टैक्स से जुड़े नियम और सीनियर सिटीजन्स के लिए उपलब्ध एक्स्ट्रा ब्याज जैसी बातों को भी जरूर चेक करें।
  • बड़ी रकम लगाने से पहले अलग-अलग बैंकों की मौजूदा ब्याज रेट्स की तुलना जरूर करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई ब्याज दरें और आंकड़े पॉलिसी बाजार.कॉम से लिए गए हैं। बैंक समय-समय पर अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दरों और नियमों में बदलाव करते रहते हैं। किसी भी बैंक में निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा पर जाकर ताजा ब्याज दरों और शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।