SBI PO Result 2026: जारी हुए एसबीआई पीओ प्रीलिम्स के नतीजे, ऐसे करें चेक

Published on 28 अग॰ 2026

Aug 29, 2026 05:18 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

बताते चलें कि प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अब प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी SBI PO मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। यह भर्ती अभियान इतना बड़ा है कि इसने 12 लाख से ज्यादा आवेदन पड़ें।

SBI PO Result 2026: जारी हुए एसबीआई पीओ प्रीलिम्स के नतीजे, ऐसे करें चेक

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जारी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर चेक कर सकते हैं। बताते चलें कि प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अब प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी SBI PO मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। यह भर्ती अभियान इतना बड़ा है कि इसने 12 लाख से ज्यादा आवेदन खींच लिए हैं। जाहिर सी बात है जब आवेदकों की संख्या इतनी विशाल हो और सीटें सीमित हों, तो मुकाबला उतना ही कड़ा होगा। कुल मिलाकर 1500 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें 1446 सामान्य पद हैं जबकि 54 पद बैकलॉग श्रेणी के हैं। यानी हर एक सीट के लिए सैकड़ों उम्मीदवार आपस में टक्कर ले रहे हैं।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे नीचे बताए गए आसान तरीके से अपना नतीजा देख सकते

हैं-

  1. सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

2. वहां होमपेज पर करियर्स सेक्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें। इसके बाद करेंट ओपनिंग्स वाले विकल्प में जाएं, जहां आपको PO भर्ती से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।

3. उस लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट या स्कोरकार्ड वाला विकल्प चुनें।

4. अब मांगी गई लॉगिन जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड डालें और सबमिट करें।

5. जैसे ही स्क्रीन पर नतीजा खुले, उसे तुरंत डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक कॉपी संभालकर रख लें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में यह दस्तावेज काम आ सकता है।

प्रीलिम्स के बाद क्या होगा आगे?

प्रीलिम्स परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, और इसमें कोई सेक्शनल कट-ऑफ नहीं होता, यानी उम्मीदवारों का चयन ओवरऑल कट-ऑफ के आधार पर ही होगा। जो अभ्यर्थी इस चरण को पार कर लेंगे, वे मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। लेकिन सफर यहीं खत्म नहीं होता। मेन्स के बाद उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू जैसे चरणों से भी गुजरना होगा।

दिलचस्प बात यह है कि अंतिम चयन सूची तैयार करते वक्त मेन्स परीक्षा का वेटेज सबसे ज्यादा, यानी 75 फीसदी रहेगा, जबकि इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज को मिलाकर बाकी 25 फीसदी अंक मिलेंगे। साफ है कि मेन्स परीक्षा ही असली गेम चेंजर साबित होने वाली है, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी पर पूरा फोकस करना होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट इसी साल के अंत तक जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल तो सभी की निगाहें प्रीलिम्स रिजल्ट पर टिकी हैं। जैसे ही SBI की तरफ से आधिकारिक घोषणा होगी, उम्मीदवार बिना देरी किए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे और मेन्स की तैयारी में जुट जाएंगे।