Published: Thursday, July 23, 2026, 20:24 [IST]
School Holiday Update: देशभर में चल रहे प्रोटेस्ट और मौसम की हालत को देखते हुए स्कूल स्टूडेंट्स के मन में एक ही सवाल है... 24 जुलाई को स्कूल जाना है या नहीं? सिर्फ स्टूडेंट्स नहीं कई अभिभावकों के बीच भी यह सवाल चर्चा में है। इसकी दो बड़ी वजहें हैं। पहली, NEET पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों ने 24 जुलाई को कई जगह बंद और प्रदर्शन का ऐलान किया है। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।
ऐसे में स्कूल बंद होने की संभावना को लेकर अभिभावक परेशान हैं। हालांकि, अभी तक देशभर में स्कूल बंद रखने का कोई फैसला नहीं हुआ है। कुछ राज्यों में प्रदर्शन का असर पड़ सकता है, जबकि बारिश के कारण स्थानीय प्रशासन अलग से छुट्टी घोषित कर सकता है। SFI, PDSU, AISF, AISA, NSUI, DYFI और AIYF समेत कई छात्र-युवा संगठनों ने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ 24 जुलाई को बंद का आह्वान किया है। उनकी प्रमुख मांगों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक मामले में कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता शामिल है। संगठनों ने स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों से आंदोलन में सहयोग की अपील की है।
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट का इफेक्ट! कनॉट प्लेस पर शाम 6:30 बजे ही लग जाएंगे ताले? NDMC का नया आदेश
कहां क्या है स्थिति?
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छात्र संगठन बंद को लेकर सक्रिय हैं। हालांकि, अभी तक दोनों राज्यों की सरकारों ने पूरे राज्य में स्कूल बंद करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में अभिभावक स्कूल मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन से अपडेट लेते रहें। केरल में SFI ने राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। इसका असर स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी पर पड़ सकता है, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की है।
बारिश भी बढ़ा सकती है परेशानी
IMD ने 24 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पूर्वोत्तर राज्यों, गुजरात, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर तेज हवा, बिजली और आंधी का खतरा भी बताया गया है। फिलहाल किसी राज्य में पूरे प्रदेश के स्कूल बंद करने का आधिकारिक आदेश नहीं है। हालांकि, खराब मौसम या प्रदर्शन की स्थिति में जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर छुट्टी का फैसला ले सकता है।
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट साइट से कहां गायब हुए अभिजीत दीपके? सोशल मीडिया पर समर्थकों से मांगी माफी! क्या कहा?