फरीदाबाद निगम SE की वापसी पर पूर्व-MLA ने तोड़ी चुप्पी: ऑडियो कांड में FSL जांच की मांग; बोले- छुट्टी के दिन तबादला क्यों - Faridabad News
Published on 18 सित॰ 2026
फरीदाबाद7 घंटे पहले
कॉपी लिंक
एनआईटी से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा
फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (SE) ओमवीर सिंह की फरीदाबाद में दोबारा तैनाती को लेकर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रवासी समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विवाद के बाद अधिकारी को महज 18 दिन में दोबारा वापस बुला लिया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि अधिकारी की इतनी जल्दी वापसी किस आधार पर हुई।
बोले- छुट्टी के दिन तबादला क्यों
नीरज शर्मा ने कहा कि यदि ओमवीर सिंह निर्दोष थे, तो उनका छुट्टी के दिन तबादला क्यों किया गया था। वहीं, यदि उन पर लगाए गए आरोपों में सच्चाई थी, तो इतनी जल्दी उन्हें वापस फरीदाबाद क्यों बुलाया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार और प्रशासन को सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
नगर निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (SE) ओमवीर सिंह।
भाजपा पार्षदों से भी मांगा जवाब
पूर्व विधायक ने मामले में भाजपा पार्षदों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा पार्षदों ने संबंधित ऑडियो को एआई से तैयार अथवा फर्जी बताते हुए आरोपों को खारिज करने का प्रयास किया था। अब उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे नगर निगम सदन में प्रवासी समाज के सम्मान को लेकर कोई प्रस्ताव लाएंगे।
शर्मा ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा पार्षद अधिकारियों के वॉइस सैंपल की जांच कराने की मांग करेंगे, ताकि ऑडियो की वास्तविकता सामने आ सके।
ऑडियो की FSL जांच कराने की मांग
नीरज शर्मा ने दावा किया कि पुलिस जांच के दौरान उन्होंने शपथ पत्र देकर अपने पास उपलब्ध ऑडियो को सत्य एवं प्रामाणिक बताया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में ऑडियो के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ साबित होती है, तो वह कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने SE ओमवीर सिंह और पूर्व पार्षद पति रविकांत भड़ाना से अपने वॉइस सैंपल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में जांच के लिए देने की मांग की। शर्मा के मुताबिक, निष्पक्ष फॉरेंसिक जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ऑडियो वास्तविक है या उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।
.
खबरें और भी हैं...
ग्राउंड रिपोर्ट
वो फ्लैट जिसमें ₹15 करोड़ की कोकीन मिली,VIDEO: 3 साल डबल किराया देकर रहे अफ्रीकी तस्कर; दिल्ली नंबर की स्कूटी पर होती थी सप्लाई1:18
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में वाहन चोरी के 5 गिरोह का भंडाफोड़: 11 आरोपी गिरफ्तार; JCB-ऑटो समेत चोरी के 21 वाहन बरामद
0:33
कॉपी लिंक
शेयर
गोल्फ कोर्स हादसे पर पलवल में पंचायत स्थगित: पुलिस पर गलत धाराएं जोड़ने का आरोप; भाजपा नेता बोले- कानून पर पूरा भरोसा
0:26
कॉपी लिंक
शेयर
₹15 करोड़ की कोकीन संग 3 विदेशी गिरफ्तार: छोटे-छोटे पैकेट्स बनाकर कॉलेजों में सप्लाई; बिन पासपोर्ट फरीदाबाद में रहे