Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार| Navbharat Live

Published on 15 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 15, 2026 | 10:19 AM IST

विज्ञापन

सार

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार को बंपर तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।

share market opening bell 15th july 2026

आज शेयर मार्किट में तेजी (सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Share Market Opening Bell 15th July 2026: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला।  सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 377 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,432 और निफ्टी 116 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,168 पर था। सुबह के कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व वित्तीय शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज टॉप गेनर था।

इसके बाद निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी में भी हरे निशान में कारोबार हो रहा था। केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया ही लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 86 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,074 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 143 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,370 पर था।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक,बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एमएंडएम, आईटीसी और एलएंडटी गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचयूएल, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील लूजर्स थे।

सम्बंधित ख़बरें

दुनिया के अन्य बाजारों का हाल

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल शंघाई लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स मामूली तेजी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका में कम महंगाई का असर

जानकारों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में बढ़त की वजह अमेरिका में महंगाई कम होना है। वहां जून में खुदरा महंगाई कम होकर 3.5 प्रतिशत हो गई है, जो कि मई में 4.2 प्रतिशत थी। इसकी वजह एनर्जी की कीमतों में कमी आना है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को -739.69 करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दौरान 2,927.71 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview

लाल निशान में बंद हुआ था बाजार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 0.72 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 प्रतिशत गिरकर 77,054.94 पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी50 158.95 अंक यानी 0.66 प्रतिशत गिरकर 24,052.05 पर था। इस तरह घरेलू बाजार में लगातार तीन दिनों की बढ़त का सिलसिला टूट गया।

Follow Navbharatlive whatsapp