Stock Market Today:भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) ने आज मंगलवार 15 सितम्बर (15 September) को छुट्टी के बाद जोरदार बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। अमेरिका के शेयर बाजार में गिरावट(Stock Market Crash), कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वेस्ट एशिया में जारी तनाव जैसी चुनौतियों के बावजूद Sensex और Nifty ने शानदार तेजी दिखाई। हालांकि, शुरुआती उछाल ज्यादा देर कायम नहीं रहा और करीब आधे घंटे के कारोबार के बाद दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में पहुंच गए। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच IT Stocks और HDFC Bank Share निवेशकों के फोकस में रहे। HCL Tech, Tech Mahindra, TCS और Infosys समेत कई दिग्गज आईटी शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिली।
Sensex-Nifty की शानदार ओपनिंग
सोमवार को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के कारण भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) बंद था। ऐसे में मंगलवार को बाजार खुलते ही खरीदारी का जोर देखने को मिला। BSE Sensex अपने पिछले बंद स्तर 74,781 से बढ़त के साथ 75,369 पर खुला। इसके बाद इंडेक्स तेजी पकड़ते हुए करीब 655 अंक चढ़कर 75,436 के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, कुछ देर बाद बाजार की रफ्तार कमजोर पड़ गई। इसी तरह NSE Nifty भी अपने पिछले बंद 23,398 के मुकाबले बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 23,592 के स्तर तक पहुंच गया। गौरतलब है कि इससे पिछले सप्ताह दोनों प्रमुख इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।
बाजार की शुरुआती तेजी में आईटी शेयरों की अहम भूमिका रही। कारोबार के दौरान कई प्रमुख आईटी स्टॉक्स में जोरदार उछाल देखने को मिला। HCL Tech करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा Tech Mahindra करीब 5 फीसदी, TCS 4.96 फीसदी, Infosys 4.60 फीसदी, MPhasis 4.56 फीसदी और Persistent 2.50 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। आईटी सेक्टर में आई इस खरीदारी ने शुरुआती बाजार सेंटीमेंट को मजबूत करने में मदद की।
HDFC Bank Share भी चमका
आईटी शेयरों के अलावा HDFC Bank Share में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बैंक का शेयर करीब 2.50 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया और इसकी कीमत लगभग 725 रुपये के आसपास पहुंच गई। इसके अलावा HUL, ITC और Tata Steel जैसे शेयरों में भी तेजी देखने को मिली।
ये भी पढ़ें: Gurugram Hit and Run Biker Siya: जानबूझकर टक्कर नहीं मारी थी तो भाग क्यों गए?' गुरुग्राम हिट एंड रन में बाइकर सिया का आरोपी पर पलटवार
ग्लोबल टेंशन के बीच बाजार में तेजी क्यों अहम?
भारतीय बाजार (Indian stock market) में यह तेजी ऐसे समय में देखने को मिली है, जब ग्लोबल मार्केट से कई नकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है और वेस्ट एशिया में तनाव का असर सप्लाई रूट्स पर पड़ने की चिंता बनी हुई है। दूसरी तरफ, अमेरिकी शेयर बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ था। घरेलू स्तर पर भी महंगाई से जुड़े आंकड़े बाजार के लिए चुनौती बने हुए हैं। इसके बावजूद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआत में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, शुरुआती तेजी के बाद दोनों इंडेक्स का लाल निशान में जाना बताता है कि निवेशक अभी भी ग्लोबल संकेतों और महंगाई से जुड़ी खबरों पर बेहद सतर्क हैं।
ये भी पढ़ें: UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट आज, किसानों के लिए सस्ता लोन, जवानों के मानदेय, 5 लाख के कैशलेस इलाज की सुविधा सहित 18 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर