Shiva Murder Case: श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि शिवा शर्मा ने उसकी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी. श्रद्धा का कहना है कि बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. उनकी रिकॉर्डिंग से सच्चाई सामने आ जाएगी.
Shiva Murder Case: श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि शिवा शर्मा ने उसकी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी. श्रद्धा का कहना है कि बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. उनकी रिकॉर्डिंग से सच्चाई सामने आ जाएगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/14/shraddha-dubey-said-shiva-sharma-died-due-to-suicide-not-murder-2026-10-14-23-58-52.jpg)
Shiva Murder Case
Shiva Murder Case: लखनऊ के चर्चित व्यापारी शिवा वर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे पहली बार मीडिया के सामने आईं. श्रद्धा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया और दावा किया कि शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई है. बल्कि उसने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी. श्रद्धा ने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज को सामने लाने की मांग की और कहा कि इससे घटना की सच्चाई सामने आ सकती है.
श्रद्धा दुबे ने पुलिस और न्यायपालिका से निष्पक्ष जांच की मांग भी की है. उसने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति को हत्या का आरोपी बताकर पूरे देश के समक्ष अपराधी की तरह पेश करना सही नहीं है.
'हत्या नहीं, आत्महत्या थी'
श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि शिवा शर्मा ने उसकी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी. श्रद्धा का कहना है कि बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. उनकी रिकॉर्डिंग से सच्चाई सामने आ जाएगी. श्रद्धा ने सवाल किया दूसरी जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है तो उसकी बिल्डिंग में लगे कैमरों की जांच क्यों नहीं हो रही है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने से उसकी बेगुनाही साबित हो सकती है.
शिवा को चार महीने से जानने का दावा
श्रद्धा दुबे के अनुसार, वह शिवा शर्मा को पिछले करीब चार महीनों से जानती थी और दोनों की दोस्ती ढाई महीने तक रही थी. उसने दावा किया कि पिछले दो महीनों से शिवा उसके घर भी आने-जाने लगा था. श्रद्धा ने शिवा के परिवार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया. इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के साथ उसकी वायरल हो रही तस्वीरों पर भी आपत्ति जताई. श्रद्धा ने कहा, तस्वीरें तो कोई भी किसी के साथ खिंचवा सकता है. मेरा इस सबसे कोई संबंध नहीं है.
शिवा पर कर्ज होने का दावा
श्रद्धा ने अपने बयान में शिवा की आर्थिक स्थिति के बारे में भी कई बातें कहीं. उसके अनुसार, शिवा पर करीब 16 से 17 लाख रुपये का कर्ज था और कर्ज देने वालों के फोन आने की वजह से वह काफी परेशान रहता था. श्रद्धा ने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले शिवा उसके घर से 5-6 लाख रुपये के गहने ले गया था. उसके अनुसार, शिवा ने एक वीडियो में गहने वापस करने की बात भी स्वीकार की थी.
घटना के बाद वहां से जाने की वजह घटना के बाद वहां से चले जाने को लेकर सफाई देते हुए श्रद्धा ने कहा, "मैं वहां से इसलिए चली गई थी क्योंकि मुझे सांस लेने में दिक्कत है. मैं इस हद तक सदमे में थी कि मुझे वहां से निकलना ही पड़ा. वरना मैं वहां से भागती नहीं, बल्कि डटकर उसका सामना करती." उसने दावा किया कि उनके ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई और उस पर हत्या का झूठा आरोप लगाया जाने लगा, जिससे वह काफी घबरा गई थी.
श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि दुबे का नाम इस मामले में घसीटे जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उसने साफ किया कि उसकी बहन को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और बेवजह उसका नाम जोड़ा जा रहा है. इसके अलावा, कथित डायरी और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के आधार पर लग रहे सभी आरोपों को भी उसने खारिज कर दिया.
पुलिस ने बढ़ाया था इनाम
इससे पहले, श्रद्धा दुबे और इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार जुटी हुई थी. पुलिस ने श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे, आदिल उर्फ तनवीर और दानिश पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी. डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के मुताबिक, आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद ली जा रही थी और उनके करीबियों से भी पूछताछ की गई थी. इस बीच, श्रद्धा दुबे की ओर से अदालत में सरेंडर के लिए एप्लीकेशन दिए जाने की बात भी सामने आई थी.
