रोहित सुचांती को डेट कर चुकी हैं Shivangi Joshi, को-एक्टर ने एक्ट्रेस की लव लाइफ पर किया बड़ा खुलासा

Published on 6 अग॰ 2026

टीवी मसाला

  • Authored by: कविता
  • Updated Aug 6, 2026, 03:13 PM IST

Shivangi Joshi Love Life: रियलिटी शो लॉकअप 2 शिवांगी जोशी हार गई हैं और अब शिवांगी जोशी को लव लाइफ पर बड़ा खुलासा हुआ है। दावा है कि शिवांगी जोशी ने रोहित सुचांती को डेट किया है।

Image

rohit suchanti-shivangi joshi (photo credit- instagram)

Shivangi Joshi Love Life: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की लव लाइफ लाइमलाइट में आ गई हैं। लॉकअप 2 में शिल्पा शिंद ने दावा किया था कि शिवांगी का अपने सभी को-एक्टर्स के साथ रिश्ता रहा है। शिल्पा का ये बयान काफी वायरल हुआ था। इसी बीच, शिवांगी और कुशाल टंडन का अफेयर लाइमलाइट में आया है और शिवांगी का नाम हर्षद चोपड़ा से भी जोड़ा गया। अब खुलासा हुआ है कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने रोहित सुचांती को भी डेट किया है। लॉकअप 2 के ग्रैंड फिनाले के बाद एक्टर अमन गांधी (Aman Gandhi) ने खुलासा किया है कि शिवांगी जोशी ने रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) को डेट किया था। 'काश वह तानाशाहा होते', PM Modi को अपशब्दों बोलने वालों पर फूटा Rupali Ganguly का गुस्सा, हुईं बुरी तरह ट्रोल

अमन गांधी ने किया शिवांगी जोशी-रोहित सुचांती के रिश्ते का खुलासा

हाल ही में अमन गांधी टेली मसाला संग खास बातचीत की, जिसमें अमन गांधी और रोहित की बातचीत के एक पुराने वीडियो के बारे में पूछा गया। उस वीडियो में दोनों ने शिवांगी का नाम लिया नहीं था, लेकिन अब अमन गांधी ने कंफर्म किया है। अमन गांधी ने कहा कि मुझे पता है वो किस बारे में बात हो रही थी। रोहित और शिवांगी किसी समय डेटिंग कर रहे थे। हां, वीडियो में शिवांगी के बारे में ज्यादातर बात हो रही थी। मुझे कॉन्टेस्ट याद नहीं है क्योंकि जो मैंने क्लिप देखी थी, उसका ऑडियो बहुत तेज था। हां, किसी समय रोहित शिवांगी को डेट कर रहा था।" Lock UPP 2: शो में बार-बार नाम घसीटे जाने पर Kushal Tandon ने तोड़ी चुप्पी, एकता कपूर से लाखों में मांगी फीस

क्यों टूटा था शिवांगी और रोहित का रिश्ता

बता दें कि कुछ समय पहले रोहित सुचांती और अमन गांधी ने एक पॉडकास्ट किया था, जिसमें उन्होंने शिवांगी जोशी का नाम नहीं लिया था। हालांकि, रोहित ने बताया था कि कैसे एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस के साथ उनका रिश्ता खराब हो गया था। उस एक्ट्रेस ने रोहित की लाइफ को काफी कंट्रोल करना शुरू कर दिया था।रोहित ने कहा था, "एक बार आपका वो टाइम आता है रिलेशनशिप में जब आपको पता नहीं होता कि आपको क्या करना है, कहां से गाइडेंस लेनी है। फिर वो सेचुरेशन पॉइंट आ जाता है कि बेहतर होगा कि आप उससे दूर रहें। मुझे उसे जाने देने का एक बड़ा कारण यह था कि उसने मुझे सेट पर कई एक्ट्रेसेस से बात करने की अनुमति नहीं दी थी।'

शिवांगी संग रिश्ते पर क्या बोले थे रोहित

रोहित ने ये भी कहा था, 'उसको ये लगता था कि अमन क्यों आ रहा है तुम्हारे रूम में? अमन की क्या जरूरी है? तुम शो की लीड हो, अकेले बैठो। मैंने कहा था कि वो मेरी पर्सनैलिटी नहीं है। मैं तो स्पॉट बॉय के साथ भी वैसा ही हूं जैसा मुख्य निर्देशक के साथ रहता हूं। जब कोई आपकी असल पर्सनैलिटी को बदलने की कोशिश कर रहा हो किसी रिश्ते में बुरे कारणों से, बुरी चीजों के लिए, तो बेहतर है कि वो पता चल जाता है कि वो चलेगा नहीं।'

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article