सेट पर उड़ा मजाक, रोते हुए वैनिटी में भागीं... Shivangi Joshi का छलका दर्द, बताया- क्यों झेलना पड़ा था अपमान - shivangi joshi was mocked on set which made her cry reveals actress

Published on 18 सित॰ 2026

अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने अपने शुरुआती करियर के बुरे अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें अपमानित किया गया था।

सेट पर अपमानित हुई थीं शिवांगी जोशी

सेट पर अपमानित हुई थीं शिवांगी जोशी

HighLights

  1. शुरुआती करियर में शिवांगी जोशी का सेट पर मजाक उड़ा

  2. नए कलाकारों के साथ सही से बर्ताव करती हैं शिवांगी जोशी

  3. शिवांगी जोशी ने रियलिटी शो न करने की खाई कसम

प्रियंका सिंह, मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में काम करना लड़का हो या लड़की सभी के लिए कठिन है। इसलिए स्थापित कलाकारों के लिए जरूरी है कि वह नए कलाकारों को सेट पर सहज महसूस करवाएं।

हाल ही में रिलीज हुए अमेजन एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज हार्ट बीट्स : प्यार और अरमान के सीजन 2 में नजर आईं शिवांगी जोशी को करियर के शुरुआती दौर में भले ही सपोर्ट न मिला हो, लेकिन वह नए कलाकारों के साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं।

नए कलाकारों के साथ अच्छे से बर्ताव करती हैं एक्ट्रेस

इसे शिवांगी अपनी जिम्मेदारी समझती हैं। वह कहती हैं कि लड़का हो या लड़की दोनों के लिए इस इंडस्ट्री में काम करना आसान नहीं है। मैं जब नई-नई इस इंडस्ट्री में आई थी, तो मुझे वह सपोर्ट नहीं मिला था। मुझे काफी बुरा महसूस करवाया गया था। मेरी कोशिश बस यही रहती है कि मैं सामने वाले नए कलाकार को जितना सहज महसूस करवा पाऊं करती हूं। उन्हें ऐसे समझाती हूं, ताकि उन्हें बुरा भी न लगे और वह अच्छा करे और उनकी सराहना हो।

actress Shivangi Joshi

सेट पर अपमानित हो चुकी हैं शिवांगी जोशी

शिवांगी ने कहा कि उन्हें सेट पर अपमान किया गया था। उन्होंने कहा, "यह समझ अनुभव से आती है, क्योंकि मुझे पता है कि जब मेरे साथ लोग अच्छे से पेश नहीं आए थे, तो कैसा लगा था। निराश हो जाती थी। नकारात्मक भावनाएं मन में आती थीं। अपने कड़वे अनुभवों के बारे में जानकारी देते हुए वह कहती हैं कि जब मेरे साथ लोग ठीक से पेश नहीं आए थे, वह करियर का शुरुआती दौर था।" 

सेट पर रोने लगी थीं शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी ने कहा, "तब मैं बहुत छोटी थी, शुक्र है कि मेरी मां उस वक्त मेरे साथ हमेशा मौजूद रहती थीं। मुझे याद है, मुझे कैमरा के सामने परफॉर्म करने के लिए कहा गया था। मुझे नहीं पता था कि शॉट में हमेशा कैमरा में देखना जरूरी नहीं होता है। मैं कैमरा में देखकर अपने डायलॉग बोलने लगी, तो आसपास खड़े सब हंसने लगे। कइयों ने मेरा मजाक उड़ाया।"

शिवांगी कहती हैं, "मुझमें समझ कम थी, मैं रोने लगी और रोते-रोते वहां से निकल गई थी। वैनिटी में जाकर बैठी, तब चार लोग एक ही वैनिटी को साझा करते थे, समझ नहीं आ रहा था कि खुद को जाहिर करूं या नहीं। तब मेरी मम्मी मुझे बाहर ले गईं। उन्होंने समझाया कि ठीक है, यह भी काम का हिस्सा है। आप इस परिस्थिति को कैसे संभालते हैं, इस पर आगे काफी कुछ निर्भर करेगा। मेरे निर्देशक बहुत सपोर्टिंव थे। उन्होंने भी समझाया।"

Shivangi Joshi On Her Career

कभी नहीं करेंगी रियलिटी शो

फिलहाल शिवांगी अभिनय की ओर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। पिछले दिनों रियलिटी शो लॉक अप : सच या सजा में दिखी शिवांगी आगे रियलिटी शो न करने को लेकर बताती हैं कि मेरे लिए रियलिटी शो अब बस हो गया है। अब नहीं करूंगी। लोगों ने मुझे आज तक एक कलाकार के तौर पर जाना है और मैं चाहूंगी कि आगे भी वही करूं।

मुझे अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा ड्रामा नहीं चाहिए। रियलिटी शो में एक ऐसा माहौल होता है, जो आपके भीतर से कई बुरी चीजें भी निकालता है। आप तनाव में होते हैं, जो बेहद गैरजरूरी चीज है, जो मुझे अपनी जिंदगी में और नहीं चाहिए।