Shubman Gill Fifty: फिट होकर मैदान पर लौटे शुभमन गिल अर्धशतक से चूके, इतने रन बनाकर हो गए आउट

Published on 9 अग॰ 2026

Shubman Gill Fifty: भारतीय कप्तान शुभमन गिल फिट होकर एक्शन में लौट आए हैं. वॉर्मअप मैच की दूसरी पारी में शुभमन बल्लेबाजी के लिए उतरे और फिफ्टी जड़ी.

Shubman Gill Fifty: भारतीय कप्तान शुभमन गिल फिट होकर एक्शन में लौट आए हैं. वॉर्मअप मैच की दूसरी पारी में शुभमन बल्लेबाजी के लिए उतरे और फिफ्टी जड़ी.

author-image

New Update

Shubman Gill score 44 just after recovery in against sri lanka xi in warm up match

शुभमन गिल Photograph: (Image Source: AFP)

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. इस मैच में मेजबान टीम ने भारत को 207 रनों का लक्ष्य मिला है. इसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत अच्छी मिली. इतना ही नहीं हाल ही में इंजर्ड हुए कप्तान शुभमन गिल भी फिट हो चुके हैं और वॉर्म-अप मैच में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे. हालांकि, वह इस मैच में अर्धशतक से चूक गए, लेकिन कप्तान का मैदान पर आना, यकीनन टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है.

शुभमन गिल 44 रन बनाकर हुए आउट

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 9, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल फिट होकर एक्शन में लौट आए हैं. श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया शुभमन गिल ओपनिंग करने मैदान पर उतरे. गिल अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन तभी केशारा नुवांथा की गेंद पर पवन राथंयके ने कैच लिया और गिल की पारी पर फुल स्टॉप लगा दिया. शुभमन अर्धशतक से चूक गए और 54 गेंद पर 44 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए.

आपको बता दें, अब श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट से पहले उन्हें अभ्यास के दौरान उंगली में चोट लग गई थी. वॉर्म-अप मैच के पहले दिन बीसीसीआई ने आधिकारिक पोस्ट करके उनकी इस इंजरी की जानकारी दी थी. हालांकि, अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं और मैदान पर लौट आए हैं.

यसस्वी जायसवाल ने लगाई फिफ्टी

— BCCI (@BCCI) August 9, 2026

श्रीलंका के दिए 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग करने के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल मैदान पर आए. जहां, यशस्वी ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को तेज शुरुआत दिलाई. जायसवाल 46 गेंद पर 61 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. मगर, उनकी इस पारी ने स्कोरकार्ड को तेजी से आगे बढ़ाया, जिससे टीम इंडिया लक्ष्य के नजदीक पहुंच गई. जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए. आपको बता दें, जायसवाल पहली पारी में बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए थे.

श्रीलंका ने 207 रनों का लक्ष्य

Time for Tea on Day 3!

SLC XI declare their second innings and set a target of 207 for #TeamIndia

Ravindra Jadeja with his second wicket of the innings as Dhruv Jurel completes the stumping 👏👏

Final session of the day coming up shortly.

Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2pic.twitter.com/dXKDiWoOmm

— BCCI (@BCCI) August 9, 2026

कोलंबो में खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 90 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 363 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम ने 90 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 357 रन बनाए. इस तरह पहली पारी के आधार पर श्रीलंका के पास 6 रनों की बढ़त बनाई. वहीं, दूसरी पारी में श्रीलंका ने 45 ओवर बल्लेबाजी की और 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए. नतीजन, अब टीम इंडिया के सामने 207 रनों का लक्ष्य है. देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम 45 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-4 पर है भारतीय दिग्गज का नाम

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें