'Shweta Tiwari का हर किसी के साथ अफेयर था'- एक्स-पति राजा चौधरी का बड़ा खुलासा, बोले- मैंने जो देखा...

Published on 29 जुल॰ 2026

टीवी मसाला

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Jul 29, 2026, 09:51 AM IST

Raja Chaudhary Open Up On Shweta Tiwari: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर हाल ही में राजा चौधरी ने बड़ा खुलासा किया है। राजा चौधरी का कहना है कि श्वेता तिवारी का हर किसी के साथ अफेयर था।

Image

Shweta Tiwari पर राजा चौधरी ने लगाया गंभीर आरोप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Raja Chaudhary Open Up On Shweta Tiwari: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। उन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया में खूब पहचान बनाई है। लेकिन आज भी लोग श्वेता तिवारी को 'प्रेरणा' के नाम से जानते हैं। इस किरदार को श्वेता तिवारी ने टीवी की दुनिया में अमर कर दिया है। एक्ट्रेस इन दिनों भले ही टीवी से दूर हैं, लेकिन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके एक्स-पति राजा चौधरी ने सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने श्वेता तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए। राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने दावा किया कि श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का हर किसी के साथ अफेयर था। उन्होंने श्वेता तिवारी के को-स्टार सीजैन खान संग अफेयर होने की भी बात कही। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'ड्राइवर जैसा महूसस होता' Shewta Tiwari के Ex राजा चौधरी ने किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस की मां पर लगाया गंभीर आरोप

राजा चौधरी (Raja Chaudhary) से सिद्धार्थ कन्नन ने सवाल किया कि आपने श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पर आरोप लगाया था कि उनका सीजैन खान के साथ अफेयर था। इसपर राजा चौधरी ने जवाब दिया, "सिर्फ सिजैन खान ही नहीं, और भी बहुत सारे लोग हैं। मुझे लगता है कि उसका हर किसी के साथ अफेयर था। उस वक्त में मैंने जो कुछ भी देखा, वो साबित हो चुका था। वो उसके साथ काम कर रही थी, वो उसके घर में रह रही थी। यहां तक कि हमारे एक कॉमन दोस्त ने भी कहा था कि वो (श्वेता तिवारी) उसके साथ आती थीं। एक इंसान और क्या मान सकता है? उसने (सीजैन खान) ने खुद भी कहा था कि वह और श्वेता रिलेशनशिप में हैं।" राजा चौधरी ने सीजैन खान की बात को याद करते हुए कहा, "'तेरे में हिम्मत है तो आजा मेरे घर कोलीवाड़ा।' मैंने कहा कि अरे यार तेरे से लड़ाई करने बैठूंगा क्या मैं। अपने ही सिक्के में परेशानी है तो, तेरा ही सिक्का सही।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद Shweta Tiwari ने अभिजीत दीपके से पूछा तीखा सवाल, अब पंजाब में होगा हंगामा?

Shweta Tiwari और सीजैन खान

Shweta Tiwari और सीजैन खान

राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने बताया कि श्वेता तिवारी ने कभी भी इस बात को कबूल नहीं किया। उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर कहा, "वो कभी नहीं मानी। उसने यही कहा कि नहीं नहीं हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।" राजा चौधरी यहीं नहीं रुके। उन्होंने सीजैन खान की कही गई बातों से पर्दा उठाते हुए कहा, "मैंने कहा कि आप ये क्यों कर रहे हो? आप एक परिवार को बर्बाद क्यों कर रहे हो? इसपर सीजैन ने जवाब दिया, 'कैसा परिवार? वो कभी तुम्हारे साथ थी ही नहीं। वो पहले दिन से मेरे साथ है। तुम केवल अनपेड नौकर हो।"

ashna malik

आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article