- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raipur
- CGPSC SI Exam Result Controversy | Bhupesh Baghel Targets Chhattisgarh Govt
रायपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लिस्ट के अनुसार ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’ नाम के कैंडिटेट ने SI भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पास की है।
यह लिस्ट सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने वायरल की है। वहीं कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन नामों का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा- ‘दोनों को सांय-सांय बधाई। सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद ये विष्णुदेव साय की अभूतपूर्व उपलब्धि है।’
CGPSC ने SI भर्ती रिजल्ट में नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को गलत बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन सूची में दर्ज सभी नाम अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय खुद दर्ज किए थे और इन्हीं नामों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है।

‘न्यूज’ नाम के कैंडिडेट ने भी SI प्रारंभिक परीक्षा पास की है।
4 अगस्त को जारी हुआ था रिजल्ट
दरअसल, CGPSC ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 341 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 4 अगस्त को जारी किया था। प्री परीक्षा में 7,301 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
यह प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

SI प्रारंभिक परीक्षा पास किए कैंडिडेट्स की लिस्ट में ‘स्पेसरानी’ का भी नाम है।
चयन सूची में इन नामों को लेकर छिड़ी चर्चा
SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद चयन सूची में शामिल कुछ नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। चयन सूची के स्क्रीनशॉट भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जिन सफल अभ्यर्थियों की चर्चा हो रही है, उनके नाम क्रमांक 6074 (रोल नंबर 2402148213) पर ‘NEWS’, क्रमांक 467 (रोल नंबर 2402105174) पर ‘SPACERANI’ और क्रमांक 93 (रोल नंबर 2402101319) पर ‘MANBAS’ दर्ज हैं।
अक्टूबर में होगी मुख्य परीक्षा
आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पूर्व सीएम भूपेश बोले- दोनों को सांय-सांय बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि NEWS और SPACE RANI को CGPSC द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर प्री एग्जाम में सांय-सांय सफलता मिली है। दोनों को सांय-सांय बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद ये विष्णुदेव साय की अभूतपूर्व उपलब्धि है।
कांग्रेस ने कहा- निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए
कांग्रेस का कहना है कि चयन सूची में सामने आए कुछ नामों को लेकर संदेह की स्थिति बनी है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।
CGPSC ने कहा- अभ्यर्थियों ने खुद दर्ज किए थे नाम
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोशल मीडिया पर चल रही नामों से जुड़ी चर्चाओं को गलत बताया है।
आयोग ने कहा कि 'NEWS', 'SPACERANI', 'HE RAM', 'BHAKT PRAHLAD' और 'TUFAIL' जैसे नामों को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। आयोग के अनुसार, परीक्षा परिणाम में दर्ज सभी नाम अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरते समय खुद दर्ज किए थे।
इन्हीं नामों के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए और उन्होंने दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और प्रारंभिक परीक्षा में हिस्सा लिया। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।

भाजपा बोली- कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने आयोग का आधिकारिक पक्ष सामने आने से पहले ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों से इस विषय को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। युवाओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की।
अब जबकि खुद संवैधानिक संस्था ने तथ्य स्पष्ट कर दिए हैं, कांग्रेस को अपनी भ्रामक पोस्ट वापस लेकर प्रदेश के युवाओं और अभ्यर्थियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

……………………
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC घोटाला, हाईकोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से बड़ा अपराध:पूर्व सेक्रेटरी की जमानत याचिका खारिज, गड़बड़ी के आरोप में जेल में हैं रिटायर्ड IAS

CGPSC के पूर्व सचिव की जमानत अर्जी को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा 2021 के चर्चित घोटाले और पेपर लीक मामले में जेल में बंद आयोग के पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक कर लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करना हत्या से भी बड़ा अपराध है। पढ़ें पूरी खबर…
.