Aug 04, 2026 09:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- कोटक कंट्रा फंड (Kotak Contra Fund) ने अपने 21 वर्ष पूरे कर लिए हैं
- आंकड़ों के अनुसार, फंड ने स्थापना से अब तक 16.45% का कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट दिया है

₹10,000 की मासिक SIP बनी ₹56.89 लाख
वैसे तो निवेश के कई ऑप्शन हैं लेकिन बीते कुछ समय से म्यूचुअल फंड की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। कई ऐसे फंड हैं जिसमें निवेश के बाद निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिला है। ऐसा ही एक फंड कोटक कंट्रा फंड (Kotak Contra Fund) है। इस फंड ने अपने 21 वर्ष पूरे कर लिए हैं। फंड हाउस की कैलकुलेशन के अनुसार, अगर इस स्कीम में 13 साल पहले ₹10,000 की मंथली SIP शुरू की गई होती, तो कुल ₹16.3 लाख के निवेश के मुकाबले यह रकम बढ़कर लगभग ₹56.89 लाख हो जाती।
आंकड़ों के अनुसार, फंड ने स्थापना से अब तक 16.45% का कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट दिया है। वहीं इसका टियर-1 बेंचमार्क Nifty 500 TRI इसी अवधि में 13.64% कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट रहा। 24 जुलाई 2026 तक के प्रदर्शन के अनुसार, फंड ने लगभग हर प्रमुख अवधि में अपने बेंचमार्क को पीछे छोड़ा है।
13 साल में कितना रिटर्न?
रकम के हिसाब से समझें तो पिछले 13 वर्षों में एकमुश्त निवेश करीब 7.8 गुना बढ़ा है। अगर किसी निवेशक ने 13 वर्षों तक SIP के जरिए हर महीने ₹10,000 का निवेश किया होता तो उसका कुल निवेश ₹15.60 लाख पर पहुंच जाता। इसका रिटर्न बढ़कर ₹56.89 लाख पर पहुंच गया रहता। इस दौरान SIP पर 16.98% XIRR या एक्सटेंडेड इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न मिला। यह दिखाता है कि निवेशक लंबी अवधि में नियमित निवेश से बड़ी रकम जुटाने में कामयाब रहे।
30 जून 2026 तक फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹5,331 करोड़ रहा। इस फंड का प्रबंधन शिबानी कुरियन कर रही हैं।
इस फंड का पोर्टफोलियो फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल्स, एनर्जी, टेलीकॉम और हेल्थकेयर जैसे सेक्टरों में फैला हुआ है। 31 मई 2026 तक स्कीम की सबसे बड़ी होल्डिंग्स में HDFC बैंक, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और NTPC शामिल थे। अन्य महत्वपूर्ण होल्डिंग्स में लार्सन एंड टुब्रो, श्रीराम फाइनेंस, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प और फोर्टिस हेल्थकेयर इंडिया शामिल थे।
किसी भी इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले निवेशकों को फंड के रिस्क प्रोफाइल, निवेश की अवधि, पोर्टफोलियो एलोकेशन, एक्सपेंस रेश्यो और अपने वित्तीय लक्ष्यों के साथ उसके तालमेल का आकलन करना चाहिए।
