दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

Published on 4 अग॰ 2026

Delhi SIR News: दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. BLO की ओर से घर-घर जाकर सत्यापन का काम 17 अगस्त, 2026 तक जारी रहेगा.

Written By : एबीपी स्टेट डेस्क |  Updated at : 04 Aug 2026 07:48 PM (IST)

Preferred Sources

ECI Revised schedule for SIR of the electoral roll in Delhi final electoral roll 27 October दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

(दिल्ली में एसआईआर का बढ़ा समय, फाइल फोटो)

भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के कार्यक्रम में बदलाव किया है. BLO द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का काम 17 अगस्त, 2026 तक जारी रहेगा और अंतिम मतदाता सूची अब 27 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है. इसमें रिवाइज्ड शेड्यूल को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है. नए शेड्यूल के मुताबिक बीएलओ 17 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन का काम करेंगे. पोलिंग स्टेशनों के रिअरेंजमेंट (Rearrangement) का काम 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा. इसके साथ ही 24 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी.

The Election Commission of India has revised the schedule for the Special Intensive Revision (SIR) of the electoral roll in Delhi. House-to-house verification by BLOs will continue until August 17, 2026, and the final electoral roll will now be published on October 27, 2026. pic.twitter.com/VKzEwScdr1

— IANS (@ians_india) August 4, 2026

कब तक दाखिल कर सकते हैं दावे और आपत्तियां?

इसके साथ ही वोटर लिस्ट में सुधार कराने के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 24 अगस्त से लेकर 23 सितंबर 2026 तक होगी. दावों और आपत्तियों का निपटारा 24 अगस्त से 22 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. इसके बाद 27 अक्टूबर, 2026 को वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन होगा.

दिल्ली में पहले भी 10 दिन बढ़ाई गई थी SIR की समय सीमा

बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि छूटे हुए वोटर्स को अपना नाम जुड़वाने का पूरा मौका मिल सके. आयोग का कहना है कि कोई भी पात्र नागरिक वोटर्स लिस्ट से बाहर न हो. हालांकि इससे पहले भी एसआईआर की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजधानी में 10 दिन के लिए बढ़ाया गया था.

दिल्ली में 30 जून से शुरू हुई थी एसआईआर की प्रक्रिया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में SIR की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई थी. बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर वोटर्स के सत्यापन और फॉर्म बांटने और वापस लेने का काम 29 जुलाई को खत्म होना था. 

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

Published at : 04 Aug 2026 06:45 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola