SL W vs PAK W: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच भिड़ंत देखने को मिली. एसीसी एशिया कप 2026 के इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके उन्होंने पाकिस्तान की टीम को 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रनों पर रोक लिया. जवाब में श्रीलंका की टीम ने 19 ओवरों में 4 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ श्रीलंका की टीम ने फाइनल मुकाबले में जगह पक्की कर ली.
पाकिस्तान की टीम ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. मुनीबा अली सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. हालांकि उसके बाद दूसरी सलामी बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार ने 16 गेंदों में अहम 24 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी गुल फिरोजा ने बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने 32 गेंदे खेलकर सिर्फ 21 रन ही बनाए. जिसके बाद आएशा जफर ने सिर्फ 7 रन बनाए. इसके अलावा सदाफ शमास ने भी सिर्फ 8 रन बनाए.
---विज्ञापन---
अंत में कप्तान फातिमा सना ने एक बार फिर कमाल किया. उन्होंने 36 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 2 छक्के जड़े. उसके बाद तूबा हसन ने भी नाबाद 12 रन बनाए. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 130 रन बनाने में सफल रही. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के लिए कप्तान चमारी चमारी अटापट्टू और चामुडी प्रबोदा ने 2-2 विकेट हासिल किए. सुगंधिका कुमारी को भी एक सफलता मिली.
Sorry Fatima & Team 🤣
— राणसिंह राजपुरोहित (@ransinghBJP) September 11, 2026
महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर लगातार तीसरी बार फाइनल में प्रवेश किया।
13 सितंबर को फाइनल भारत के साथ खेलेगी श्रीलंका …#RansinghBJP #Asiacup #WomensAsiacup2026 #SLvPAK pic.twitter.com/3DeQY5GnJj
श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह
131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान चमारी अटापट्टू सिर्फ 5 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गईं. वहीं नबंर 3 पर बल्लेबाजी करने आई संजना काविंदी का तो खाता ही नहीं खुला. दूसरी सलामी बल्लेबाज इमेशा दुलानी ने जिम्मेदारी संभाली और अहम 24 रन बनाए. इस बीच हसीनी परेरा भी सिर्फ 3 रन ही जोड़ सके. हालांकि हर्षिता समरविक्रमा ने उसके बाद 36 रन बनाकर मैच पलट दिया.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान की खराब हालत पर फिर भड़के वसीम अकरम
कविष्का दिलारी ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया. अंत में नीलक्षिका सिल्वा ने नाबाद 18 रन बनाए. वहीं कौशानी नुथ्यांगना ने भी 10 रन बनाकर अपनी टीम को 19वें ओवर में 4 विकेट से मुकाबला जिता दिया. पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने 4 विकेट हासिल किया. लेकिन उन्हें दूसरी छोर से साथ नहीं मिला. इसी के साथ श्रीलंका की टीम ने फाइनल में जगह बना ली. 13 सितंबर को उनका सामना टीम इंडिया से होने वाला है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: बाबर आजम बने पाकिस्तान के दूसरे सबसे सफल कप्तान, इंग्लैंड की धरती पर किया बड़ा कमाल