धीमे हुए स्मार्ट टीवी की स्पीड बढ़ाने के लिए कैश मेमोरी क्लियर करना एक प्रभावी उपाय है। एप्स द्वारा जमा किए गए अस्थायी डेटा को हटाकर टीवी के धीमेपन और ...और पढ़ें

क्या आपका Smart TV पहले से स्लो हो गया है? इस स्मार्ट ट्रिक से बढ़ाएं स्पीड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका Smart TV पहले की तुलना में काफी ज्यादा स्लो हो गया है? एप्स खुलने में अब ज्यादा वक्त लग रहा है या वीडियो बार-बार बफर हो रही हैं, तो इसकी एक बड़ी वजह इसकी Cache Memory हो सकती है।
जी हां, टाइम के साथ टीवी में इंस्टॉल एप्स टेम्पररी डेटा जमा करते रहते हैं, जिससे स्टोरेज फुल होने लगती है और परफॉर्मेंस पर भी काफी असर पड़ता है। अच्छी बात ये है कि Cache Clear करके इस समस्या को काफी हद तक फिक्स किया जा सकता है।
क्या होता है Cache?
दरअसल Cache एक तरह का टेम्पररी डेटा होता है जिसे एप्स तेजी से खुलने और बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए सेव करती हैं, लेकिन जब ये डेटा जरूरत से ज्यादा इकट्ठा हो जाता है, तो एप्स हैंग होने लगते हैं, स्टोरेज भर जाती है और इसकी वजह से टीवी की स्पीड तक कम हो सकती है। चलिए जानते हैं कि Smart TV में इस Cache को कैसे Clear करें...
Smart TV में Cache कैसे Clear करें?
Cache को क्लियर करने के लिए अलग-अलग कंपनियों के Smart TV में सेटिंग्स थोड़ी अलग हो सकती हैं, लेकिन ज्यादातर Android TV और Google TV में प्रोसेस लगभग एक जैसी ही है।
- सबसे पहले Settings में जाएं।
- अब Apps या Manage Apps का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- जिस एप में समस्या आ रही है, उसे ओपन करें।
- इसके बाद Storage & Cache पर क्लिक करें।
- इधर से अब Clear Cache का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
अगर किसी एप में फिर भी समस्या आ रही है, तो आप Clear Data का ऑप्शन भी यूज कर सकते हैं। हालांकि, इससे उस एप का लॉगिन और सेव की गई सेटिंग्स हट जाएंगी।
Cache Clear कब करना चाहिए?
अगर Netflix, YouTube, Prime Video या कोई अन्य एप बार-बार हैंग हो रहा है या फिर टीवी की स्टोरेज लगभग भर गई है या मेन्यू नेविगेशन पहले से स्लो महसूस हो रहा है, तो Cache Clear करना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। नॉर्मल यूज करने वाले यूजर्स महीने में एक बार ये काम कर सकते हैं।