सलमान खान ने रियलिटी शो 'अलायंस' में पहली बार 24 साल की शादी टूटने की वजह का खुलासा किया और बताया कि कैसे एक तस्वीर उनके रिश्ते में दरार की वजह बनी। ...और पढ़ें

सलमान खान ने बताया क्यों टूटा सीमा और सोहेल का रिश्ता/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो का शो 'अलायंस' अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि, उससे पहले ही सलमान खान इस रियलिटी शो में अपने भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। वहां दबंग खान ने उन्हें कई बातें समझाईं और साथ ही बातों-बातों में यह खुलासा भी कर दिया कि आखिर यह कपल क्यों एक-दूसरे से अलग हुआ।
'मुझे पता है इसने शादी बचाने की कितनी कोशिश की'
दरअसल, सीमा सजदेह से शादी टूटने का पूरा ब्लेम सोहेल खान ने अपने ऊपर ले लिया था। सेट पर आते ही सलमान खान ने बड़े भाई की तरह उन्हें संभालते हुए कहा कि वे तलाक का इल्जाम अपने सिर पर न लें। सलमान ने कहा,
"मेरे प्यारे और नेक भाई ने सारा इल्जाम अपने ऊपर ले लिया, लेकिन मैं जानता हूं कि उसने अपने रिश्ते को बचाने के लिए कितनी कोशिश की। बात नहीं बनी और ठीक भी है, लेकिन इस चीज ने इसे अंदर तक तोड़ दिया है। अगर इसकी शादी हुई होती और बच्चे नहीं होते, तो एक अलग बात होती, लेकिन अपने दोनों बच्चों के लिए यह कोशिश करता रहा। सीमा ने भी अपनी तरफ से पूरा ट्राई किया होगा, लेकिन इस चीज ने मेरे भाई को बहुत अफेक्ट किया था और अब भी उसे वह दर्द है।"
सलमान खान ने इस दौरान यह भी बताया कि जब उन्हें यह पता चला कि सोहेल खान और सीमा सजदेह दोनों ही 'अलायंस' में साथ आ रहे हैं, तो वे काफी डरे हुए थे। उन्हें लग रहा था कि जो खत्म हो गया है, उसे जाने दिया जाए। हालांकि, मिनी माथुर ने उन्हें बताया कि सोहेल और सीमा दोनों ने ही इस सिचुएशन को बहुत अच्छे से हैंडल किया है।
सीमा सजदेह ने रिश्ते को बताया था 'टॉक्सिक'
सलमान खान ने सोहेल खान से बातचीत के दौरान कहा, "बात यह है कि तुम काफी इल्जाम अपने सिर ले रहे हो। तुम कह रहे हो कि जो भी हुआ उसमें तुम्हारी गलती थी, लेकिन हर कहानी के दो पहलू होते हैं। मैं इस बात को समझ सकता हूं कि तुम यह नहीं बताना चाहते कि यह म्यूचुअल डिसीजन है। मैंने एक इंटरव्यू देखा जहां सीमा ने तुम दोनों की शादी को 'टॉक्सिक' बताया। उसने कहा कि कपल टॉक्सिक था, जो अच्छा नहीं था और तुम दोनों के झगड़े होते थे। यह आम सी बात है, जो हर कपल में होते हैं। उस रिश्ते में रहना है या नहीं रहना, यह आपका डिसीजन होता है।"
दबंग खान ने आगे कहा, "मैं एक भाई होने के नाते यह जानता हूं और हमने देखा भी है कि तुमने रिश्ता बचाने की कितनी कोशिश की है। उन्होंने भी की होगी। हालांकि, अब उसे आप किस्मत बोलो या सिचुएशन बोलो, लेकिन चीजें आपके फेवर में नहीं थीं। आप जितना ट्राई कर सकते थे, आपने किया।"

एक तस्वीर की वजह से तलाक तक पहुंची बात?
सलमान खान ने दोनों के रिश्ते में दरार की शुरुआत कैसे हुई, इसका भी खुलासा किया और कहा, "तुम्हें पता है कि ये सब चीजें एक पिक्चर से शुरू हुई थीं और बात बढ़ती चली गई। हालात इतने बिगड़ गए कि एक पॉइंट पर इसे रोकना नामुमकिन हो गया था। आप खुद को कितना भी समझाने की कोशिश कर लें और रिश्ते में रहना चाहें, लेकिन आप जो हो रहा है उसे नहीं रोक सकते। तुम दोनों का चैप्टर खत्म हो चुका है और मैं खुश हूं कि अब दोनों के बीच चीजें नॉर्मल हैं।"
सलमान खान ने सीमा सजदेह से अलग होने के बाद सोहेल खान को मजाकिया अंदाज में दोबारा डेट करने की सलाह देते हुए जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए भी कहा। आपको बता दें कि 'अलायंस' शो में अक्सर सीमा सोहेल को उनके गेम के लिए समझाती दिखाई देती थीं।
