Stock Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 115 अंक गिरा, निफ्टी भी टूटा

Published on 30 जुल॰ 2026

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से मिडिल ईस्ट में पैदा हुए ताजा तनाव का असर देखने को मिल रही है. बुधवार शाम को अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला.

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से मिडिल ईस्ट में पैदा हुए ताजा तनाव का असर देखने को मिल रही है. बुधवार शाम को अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला.

author-image

New Update

stock market falls 30 July

शेयर बाजार में फिर आई गिरावट Photograph: (Freepik)

Stock Market Today: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ने लगा है. जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है. बुधवार शाम अमेरिका ने ईरान पर दोबारा से हमले शुरू कर दिए. इसके बाद गुरुवार को खुले भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट का साथ हुई.

बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स 115 अंक गिर गया. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर निफ्टी50 में 35 अंकों में की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि इससे पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ खुला था.

कैसी रही बाजार की शुरुआत?

आज यानी गुरुवार (30 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. गुरुवार सुबह बीएसई का सेंसेक्स 84.26 अंक की मामूली गिरावट के साथ 77638.86 पर खुला, जो बुधवार को 77654.60 के स्तर पर बंद हुआ था.

  • सुबह 9.50 बजे तक सेंसेक्स 77737.22 अंक के उच्चतर स्तर और 77440.91 के निचले स्तर पर कारोबार करता दिखा. जबकि एनएसई का निफ्टी50, 24249.55 के स्तर पर ओपन हुआ. जो बुधवार (29 जुलाई) को 24250.20 अंक पर बंद हुआ था. इस दौरान निफ्टी 24287.25 के उच्च स्तर और 24187.10 के निचले स्तर पर ट्रेड करता दिखा.

गिरावट के बाद बाजार में दिखी तेजी, IT शेयरों से मिला सपोर्ट

शेयर बाजार की शुरुआत आज भले ही गिरावट के साथ हुई हो लेकिन आईटी शेयरों बाजार को सपोर्ट किया और निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी के चलते बाजार में फिर से तेजी देखने को मिली.

  • शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 75.71 अंक की बढ़त के साथ 77,726.62 पर पहुंच गया. जबकि NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी 26.90 अंक बढ़कर 24,275.85 पर कारोबार करता दिखा.
  • शुरुआती कारोबार में जिन कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई उनमें इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) शामिल रही. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा के शेयरों में भी उछाल दर्ज किया गया.
  • जबकि दूसरी ओर, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, एटरनल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है. जो बाजार की बढ़त को थोड़ा सीमित कर रहे हैं.

विदेशी निवेशकों का लौटा बाजार पर भरोसा

शेयर मार्केट के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से घरेलू बाजार में लगातार निवेश किया जा रहा है. एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, बुधवार को विदेशी निवेशकों ने 2,981.87 करोड़ मूल्य के शेयरों की खरीदारी की.

  • वहीं ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में गिरावट के चलते भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड गुरुवार को 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिससे इंडियन इकॉनोमी और मार्केट को बड़ी राहत मिली है.

वैश्विक बाजारों में भी दिखा मिला-जुला असर

गुरुवार को वैश्विक बाजारों में भी मिला जुला असर देखने को मिला. आज सुबह एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे, जबकि जापान का निक्केई ग्रीन जोन में ट्रेड करता नजर आया.

ये भी पढ़ें: US में सॉफ्टवेयर स्टॉक्स की जोरदार उड़ान से भारतीय IT सेक्टर में हलचल, Nifty IT इंडेक्स करीब 3% उछला

  • वहीं बुधवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. बता दें कि यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. तीन नीति निर्माताओं ने दर वृद्धि के पक्ष में असहमति जताने से अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड दो दशक के उच्च स्तर पर पहुंच गई है, जिससे डॉव जोन्स 2.19 फीसदी और नैस्डैक 1.74 टूट गया है.

ये भी पढ़ें: L&T Q1 Results: मुनाफा 14% बढ़ा, शेयर 3.8% उछले, फिर भी मार्जिन पर क्यों बनी हुई है चिंता

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें