Stock Market Today: एक तरफ NSE IPO की लिस्टिंग, दूसरी तरफ बाजार में दबाव! लेकिन इन चुनिंदा शेयरों में छिपा है बड़ा एक्शन

Published on 23 सित॰ 2026

Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीबह 0.80% फिसलकर 23,258 के स्तर पर पहुंच गया। ऐसे में निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही नतीजों, NSE की लिस्टिंग और भारत डायनामिक्स को मिले नए कॉन्ट्रैक्ट समेत कई बड़ी घटनाक्रमों पर रहेगी।

Stock Market Today: एक तरफ NSE IPO की लिस्टिंग, दूसरी तरफ बाजार में दबाव! लेकिन इन चुनिंदा शेयरों में छिपा है बड़ा एक्शन

(Stock Market Today/Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 24, 2026 / 09:35 am IST

Published Date: September 24, 2026 9:33 am IST

HIGHLIGHTS

  • गिफ्ट निफ्टी 0.80% नीचे।
  • आज NSE की लिस्टिंग।
  • Bharat Dynamics को ₹810.79 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market Today) नरमी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब साढ़े साथ बजे गिफ्ट निफ्टी 0.80% टूटकर 23,258 के आसपास कारोबर करता नजर आया। जानकारों के मुताबिक पश्चिम एशिया में युद्ध से जुड़े मोर्चे पर सकारात्मक घटनाक्रम आने से बाजार का सेंटीमेंट सुधर सकता है। पश्चिम एशिया की स्थिति, ब्रेंट क्रूड की कीमतें, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और वैश्विक बाजार आज के कारोबार के प्रमुख संकेतक रहेंगे। इसके अलावा NSE की लिस्टिंग और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

NSE से लेकर Ola और Meesho तक कई अहम अपडेट

आज NSE के शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले हैं, जिससे यह दिन बाजार (Stock Market Today) के लिए खास रहेगा। Ola Electric Mobility अपने प्रस्तावित राइट्स इश्यू को लेकर बोर्ड की मंजूरी लेने की तैयारी में है। Meesho में RPS WOS II LLC ने करीब 899.7 करोड़ रुपये में 3.86 करोड़ शेयर बेचकर 0.83% हिस्सेदारी कम की है। वहीं SBI Cards ने YONO प्लेटफॉर्म पर FD-बैक्ड सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। GHCL को गुजरात की कडाया लाइमस्टोन खदान के लिए पसंदीदा बोलीदाता चुना गया है।

डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से जुड़ी खबरें

Bharat Dynamics ने भारतीय वायुसेना को SAT-SAAW और संबंधित उपकरणों की सप्लाई के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ 810.79 करोड़ रुपये का करार किया है। Exide Industries की सब्सिडियरी Exide Energy Solutions ने बेंगलुरु के देवनहल्ली में 6 GWh क्षमता वाली लिथियम-आयन सेल फैक्ट्री के पहले चरण का काम पूरा कर लिया है। Avantel को Jetwerk Manufacturing से सैटेलाइट कम्युनिकेशन उपकरणों की सप्लाई के लिए 177.35 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। Sedemac Mechatronics में कुछ संस्थागत निवेशक करीब 10% हिस्सेदारी बेचकर 1,329 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं।

इन कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट भी अहम

Motilal Oswal Financial Services की सब्सिडियरी को सिक्योरिटीज कस्टोडियन के रूप में काम करने के लिए SEBI की मंजूरी मिली है। Zuari Industries ने 147.96 करोड़ रुपये में Texmaco Infrastructure and Holdings के 1.28 करोड़ शेयर खरीदे हैं। Concord Biotech के बोर्ड ने मौजूदा शेयरधारकों को हर एक शेयर (Stock Market Today) पर एक बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है। वहीं Aditya Birla Capital ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 192 करोड़ रुपये के 19,200 NCD आवंटित किए हैं। आज Palak Technology, Purple Style Labs और ESDS Software Solution के तिमाही नतीजे भी जारी होंगे।

Join Our Whatsapp Group

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Meta Ray-Ban Gen 3 Glasses: स्मार्ट ग्लास की दुनिया में मेटा का बड़ा दांव! मेटा कनेक्ट में दिखी अगली पीढ़ी की झलक, इनके अंदर छिपे हैं ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान 
  • Petrol Diesel Price Today 24 September 2026: डीजल 9 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, पेट्रोल की कीमत में भी आई तगड़ी कमी, यहां की सरकार ने कहा- लो आ गए अच्छे दिन
  • Hurun India Rich List 2026: Gautam Adani बने सबसे अमीर भारतीय, मुकेश अंबानी को पछाड़ा, देखें अमीरों की लिस्ट में कौन कौन है शामिल 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  आज शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रहने की उम्मीद है?

उत्तर:  गिफ्ट निफ्टी में करीब 0.80% की गिरावट के चलते बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत हैं।

प्रश्न 2:  आज बाजार में सबसे बड़ी खबर क्या है?

उत्तर:  NSE की शेयर बाजार में लिस्टिंग आज का प्रमुख घटनाक्रम है।

प्रश्न 3:  किस कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है?

उत्तर:  Bharat Dynamics को रक्षा मंत्रालय से ₹810.79 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

प्रश्न 4:  किन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे?

उत्तर:  Palak Technology, Purple Style Labs और ESDS Software Solution के तिमाही नतीजे जारी होंगे।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: Stock Market Today: On one hand, the NSE IPO listing; on the other, market pressure! Yet, significant action lies hidden in these select stocks