Sunita Ahuja: धोखा ही देते हैं...सुनीता आहूजा ने अब इशारों-इशारों में गोविंदा पर साधा निशाना? कोमल रानी संग गए थे लालबागचा राजा

Published on 23 सित॰ 2026

Sunita Ahuja: धोखा ही देते हैं…सुनीता आहूजा ने अब इशारों-इशारों में गोविंदा पर साधा निशाना? कोमल रानी संग गए थे लालबागचा राजा

सुनीता ने गोविंदा पर कसा तंज

Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता अहूजा की पर्सनल लाइफ इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं. लगातार सुनीता गोविंदा पर निशाना साध रही हैं. कभी नाम लेकर तो कभी इशारों-इशारों में. पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ समय पहले गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. तभी से दोनों के लिंक अप की खबरें चल रही थीं. अब गोविंदा मंगलवार शाम मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. गोविंदा के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार भी नजर आईं. कोमल जल्द ही गोविंदा की अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं.

इसके अगले ही दिन सुनीता आहूजा भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है. इसमें सुनीता बिना किसी का नाम लिए कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि, इंसानों से प्यार मत करो, वो धोखा देते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब हर कोई कयास लगा रहा है कि सुनीता ने ये तंज गोविंदा पर मारे हैं. क्योंकि गोविंदा लगातार कोमल के साथ नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: The Bads of Bollywood 2: फिर धमाल मचाने लौट रहे आर्यन खान, कब शुरू होगी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 की शूटिंग?

सुनीता ने गोविंदा पर कसा तंज

दरअसल, ये वीडियो एयरपोर्ट का हैं, जहां सुनीता आहूजा अपने पेट डॉग को लिए हुए थीं. इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज तो दिए. साथ ही धोखे वाली बात भी बोल दी. सुनीता कहती हैं कि, जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं…इंसान धोखेबाज होते हैं. इंसान लोगों से जितना भी प्यार करो फायदा नहीं है. धोखा ही देते हैं. जानवरों से प्यार करो देखों ये हमेशा आपसे चिपके रहते हैं. इसके बाद सुनीता आगे कहती हैं कि, इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं भाई.

क्या गोविंदा और सुनीता का हुआ है तलाक?

कानूनी तौर पर गोविंदा और सुनीता आहूजा अभी भी पति-पत्नी हैं. दोनों करीब 40 साल से साथ हैं. इस साल की शुरुआत में दोनों के तलाक को लेकर खबरें सामने आई थीं और बताया गया था कि उन्होंने अलग होने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की थी. हालांकि, बाद में सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली. सुनीता ने दावा किया था कि उन्हें पता चला था कि गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी से शादी करने की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने केस वापस लिया. हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस दावे को खारिज किया था. उन्होंने कहा था कि गोविंदा की दूसरी शादी की कोई योजना नहीं है और सुनीता ही उनकी पत्नी हैं.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button