Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर 2026 को रात 07:57 पर तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस गोचर को कई राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस अवधि में सभी जातकों को सावधान रहने की जरूरत है.
Published byNamrata Mohanty
Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर 2026 को रात 07:57 पर तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस गोचर को कई राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस अवधि में सभी जातकों को सावधान रहने की जरूरत है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/07/surya-gochar-2026-2026-10-07-11-12-52.jpg)
Surya Gochar 2026 Photograph: (ai-genrated)
Surya Gochar 2026: सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है. जी हां, 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस गोचर को कुछ राशियों के लिए सही नहीं माना जा रहा है. फिलहाल सूर्य कन्या राशि में स्थित है. 17 अक्टूबर को यहां से निकलने के बाद वह 16 नवंबर तक तुला राशि में रहने वाले हैं. तुला राशि में विराजमान सूर्य को नीच का माना जाता है. इसलिए, यह गोचर आगामी दिनों में कई राशियों पर खतरा लाने का काम कर सकता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
सूर्य गोचर का इन 4 राशियों पर दुष्प्रभाव
1.मिथुन राशि
सूर्य का तुला राशि में प्रवेश करने के बाद आपके लिए चीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं पूरी होंगी. योजनाओं को पूरा कर पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इस महीने में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. गैर जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करने से बचना चाहिए. आप लोगों क आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए. परिस्थितियां मन के मुताबिक न होने पर धैर्य बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर होगा.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना क्यों होती है? जानें इस परंपरा के पीछे की पौराणिक कहानी
2.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का गोचर आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डालने वाला है. आप लोगों की पैसों से जुड़ी चिंता बनी रहने वाली है. कोई बात सुनने को मिल सकती है, जो आपके दिल को ठेस पहुंचाएगी. आप लोगों को इस वक्त अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. घर-परिवार का माहौल भी इस समय आपको थोड़ी परेशानी दे सकता है. सरकारी तंत्रों से जुड़े मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं.
3.धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए भी अक्टूबर का महीना उलझनों से भरा हो सकता है. इन लोगों को तुला राशि में सूर्य के गोचर से कई मामलों में परेशानियां देखने को मिलेगी. इन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. कोई बीमारी सामने आ सकती है. कोई महत्वपूर्ण काम पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं. इससे आप लोगों में तनाव की स्थिति बढ़ सकती है और बार-बार ऐसा महसूस होने पर आपको घबराहट होगी. आप लोगों को इस समय भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. नौकरी से जुड़ी परेशानियों के बारे में भी पता लगेगा. कामकाज में परिस्थितियां आपके लिए चुनौतिपूर्ण हो सकती है. पैसों से संबंधित मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें. कोई भी आर्थिक फैसला सोच-समझकर ही लें.
4.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को अक्टूबर के महीने में बहुत ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है. सूर्य का तुला राशि में गोचर होने के बाद आप लोग बेफिजुल की चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं. इससे आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है. खर्च और बचत के बीच संतुलन नहीं बैठ पाएगा. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी. इन परिस्थितियों के कारण मन भारी-भारी रह सकता है. शत्रु पक्ष भी चीजों को खराब करने की पूरी कोशिश करेगा. आप लोगों को सलाह दी जाती है कि इस समय अपना आपा बिल्कुल न खोएं और हर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आएंगी?
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)