Surya Grahan 2026 Live: आज कितने बजे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें कहां दिखेगा पूर्ण और आंशिक ग्रहण

Published on 12 अग॰ 2026

Live

Wed, 12 Aug 2026 11:52 AM IST

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 12 Aug 2026 11:52 AM IST

खास बातें

 Surya Grahan 2026 Date and Time in India Sutak Kaal Live Updates in Hindi:

आज साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, हालांकि भारत में यह नहीं दिखाई देगा। सूतक काल प्रातः 9:04 मिनट पर आरंभ हो चुका है।  आइए जानते हैं आज लगने वाले सूर्य ग्रहण के समय, दृश्यता और सूतक काल की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Surya Grahan 2026 Timing in India Live Sutak Kaal Solar Eclipse Kab Lagega Updates in Hindi

सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

11:50 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: किन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

आज सूर्य ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में नजर आएगा। ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, स्पेन और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। वहीं ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा और अमेरिका सहित कई देशों में इसका आंशिक रूप दिखाई देगा। स्पेन में पूर्ण ग्रहण शाम के वक्त, जबकि आइसलैंड में दोपहर बाद से शाम के बीच नजर आएगा। उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कई क्षेत्रों में भी सूर्य का बड़ा हिस्सा चंद्रमा की छाया में रहेगा। भारत इस ग्रहण की दृश्यता वाले क्षेत्र में शामिल नहीं है, इसलिए यहां से इसे सीधे नहीं देखा जा सकेगा।

11:22 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: किस राशि नक्षत्र में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लग रहा है।

Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कई देशों में छा जाएगा अंधेरा, भारत में क्या होगा असर?

विज्ञापन

11:05 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण में भगवान की मूर्ति क्यों नहीं छूते?

हिंदू धार्मिक परंपराओं में सूर्य ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श न करने की मान्यता है। इसके पीछे यह विश्वास है कि ग्रहण का समय पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सामान्य समय से अलग माना जाता है। इसी कारण कई मंदिरों में ग्रहण के दौरान कपाट बंद रखे जाते हैं और ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान, शुद्धिकरण और पूजा की जाती है।  हालांकि, यह नियम धार्मिक मान्यता और परंपरा का हिस्सा है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। अलग-अलग मंदिरों और संप्रदायों में ग्रहण से जुड़े नियमों में भी अंतर हो सकता है।
Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण में भगवान की मूर्ति छूना क्यों माना जाता है वर्जित? जानें इसके पीछे की मान्यता

10:42 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण कितने प्रकार के होते हैं?

  • पूर्ण सूर्य ग्रहण: जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है और सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए पूरी तरह छिप जाता है, तब इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं।
  • आंशिक सूर्य ग्रहण: इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ढकता है, जबकि सूर्य का बाकी भाग दिखाई देता रहता है।
  • वलयाकार सूर्य ग्रहण: जब चंद्रमा सूर्य के बीच वाले हिस्से को ढक लेता है, लेकिन उसके चारों ओर सूर्य का चमकीला किनारा नजर आता रहता है, तो यह अंगूठी या रिंग जैसा दिखाई देता है। इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
  • हाइब्रिड सूर्य ग्रहण: यह सूर्य ग्रहण का बेहद दुर्लभ प्रकार है। इसमें ग्रहण के दौरान अलग-अलग स्थानों से इसका स्वरूप बदलता हुआ दिखाई दे सकता है,कहीं वलयाकार तो कहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण।

10:36 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: ग्रहण के दौरान किन कामों से बचना चाहिए?

  • ग्रहण के समय भोजन बनाने और खाने से परहेज किया जाता है।
  • चाकू, कैंची जैसी नुकीली या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करने की मान्यता है।
  • सूर्य ग्रहण को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीधे आंखों से नहीं देखना चाहिए।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान सोने से बचने की सलाह दी जाती है।
  • इस अवधि में मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श न करने की परंपरा है।
  • ग्रहण के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य शुरू न करने की मान्यता भी प्रचलित है।

09:56 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण के सूतक काल में किन कामों से बचें?

  • सूतक काल में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य करने या किसी नए काम की शुरुआत से बचने की परंपरा है।
  • इस अवधि में खाना बनाने और भोजन करने से परहेज किया जाता है।
  • पहले से तैयार भोजन को सुरक्षित रखने के लिए उसमें तुलसी की पत्तियां डालने की धार्मिक मान्यता है।
  • सूतक के दौरान बाल कटवाने, शेविंग और तेल मालिश जैसे कार्यों से बचने की परंपरा है।
  • इस समय देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श न करने की मान्यता भी प्रचलित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

09:42 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान न करने की मान्यता है।
  • इस अवधि में देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श करने से बचने की सलाह दी जाती है।
  • परंपरा के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण नहीं किया जाता।
  • चाकू, कैंची या अन्य नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचने की मान्यता है।
  • ग्रहण के समय शुभ और मांगलिक कार्य शुरू न करने की परंपरा है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जाती है।

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा ग्रहण, इन 4 बातों का रखें खास ध्यान

09:24 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan Live: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य ग्रहण

  • मेष राशि: सूर्य ग्रहण का मेष राशि वालों पर नकारात्मक असर नहीं माना जा रहा है। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।  
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है, वहीं महत्वपूर्ण फैसले लेने में आत्मविश्वास और स्पष्टता बढ़ेगी। 
  • तुला राशि : तुला राशि वालों के करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिलने के साथ कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं।

Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ

09:16 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan Live: गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
  • इस दौरान चाकू, कैंची या किसी भी धारदार वस्तु का इस्तेमाल न करने की परंपरा है।
  • ग्रहण और सूतक काल समाप्त होने के बाद स्नान करके सात्विक भोजन करने की मान्यता है।
  • गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता देना जरूरी है।

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे आने वाले 10 दिन

09:05 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 202 Live: 18 साल बाद हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग

12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के साथ सूर्य ग्रहण का भी संयोग बन रहा है। यह संयोग करीब 18 साल बाद आया है। इससे पहले वर्ष 2008 में श्रावण अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण पड़ा था। ऐसे में इस बार हरियाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण का एक साथ पड़ना धार्मिक और खगोलीय, दोनों ही दृष्टि से खास माना जा रहा है।
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा या नहीं ?