टेस्ट टीम से बाहर किया, T20 की कप्तानी छीनी, पाकिस्तानी स्टार ने अब धुआंधार शतक से दिया जवाब

Published on 18 अक्टू॰ 2026

टेस्ट टीम से बाहर किया, T20 की कप्तानी छीनी, पाकिस्तानी स्टार ने अब धुआंधार शतक से दिया जवाब

सलमान आगा ने ODI करियर का चौथा शतक जमायाImage Credit source: PTI

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर सलमान आगा के लिए पिछले कुछ हफ्ते बहुत उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने एक टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी की लेकिन अगले ही मैच से उन्हें बाहर कर दिया गया और वापस पाकिस्तान लौटा दिया गया. फिर हाल ही में उनसे टी20 टीम की कप्तान छीन ली गई और टीम से भी छुट्टी हो गई. अब इन सबका जवाब सलमान ने शानदार शतक से दिया है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में सलमान ने 107 रन की बेहतरीन पारी खेली.

रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम पहले बैटिंग करने उतरी थी. मगर 118 रन तक ही टीम के टॉप-4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे, जिसमें बाबर आजम भी शामिल थे. ऐसी स्थिति में सलमान आगा ने पांचवें नंबर पर आकर टीम के लिए एक लाजवाब पारी खेली. हसन नवाज को छोड़कर सलमान आगा को किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला.

पूर्व पाकिस्तानी टी20 कप्तान ने इसके बावजूद सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और अकेले श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने 82 गेंदों में ही अपना शतक पूरा किया, जो वनडे क्रिकेट में उनका चौथा शतक है. इसमें से दूसरा शतक श्रीलंका के खिलाफ आया है. आगा ने 90 गेंदों में 107 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था.

सलमान आगा की इस पारी की बदौलत ही पाकिस्तान ने किसी तरह 305 रन का स्कोर खड़ा किया. उनके अलावा टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 45 रन की पारी खेली. वहीं अपना डेब्यू कर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज साद बेग ने 39 और हसन नवाज ने 37 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज इशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जिसमें बाबर आजम भी शामिल थे.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button