Sep 10, 2026 01:16 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही 3 मैचों की T20 सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।

हर्षित राणा
अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार 13 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज और फिर इस महीने के आखिर में शुरू हो रहे एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करना पड़ा है। सिलेक्शन कमिटी ने तेज गेंदबाज यश ठाकुर को हर्षित राणा की जगह भारत की टीम में शामिल किया है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और फिर एशियन गेम्स में खेलेंगे।
बीसीसीआई ने बताया है कि मेंस सिलेक्शन कमिटी ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज और 2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया है। बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई में अपने रिहैब के दौरान यह तेज गेंदबाज अच्छी प्रोग्रेस कर रहा था, लेकिन 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय उन्हें रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन हो गया था और इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।
यश ठाकुर कर चुके हैं डेब्यू
विदर्भ के 27 साल के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने हाल ही में जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अपना T20I डेब्यू किया था। उन्होंने दो मैच वहां खेले थे और चार विकेट चटकाए थे। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 50 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने 7.04 के शानदार इकॉनमी रेट से 81 विकेट लिए हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है।
अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर
2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर
बीसीसीआई ने भले ही इस बात की जानकारी नहीं दी है कि जापान के खिलाफ 22 सितंबर को होने वाले मैच के लिए भारत की टीम क्या होगी, लेकिन समझा जा रहा है कि एशियन गेम्स के लिए जो टीम चुनी गई है, वही टीम जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में खेलेगी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaur
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट