Fastest Electric Cars: यहां हम आपको भारत में 30 लाख से कम कीमत वाली 5 सबसे तेज इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 30 लाख रुपए से कम है। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में इस समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सबसे बड़ी खासियत उनकी स्पीड होती है क्योंकि इनमें 0 rpm से ही पूरा टॉर्क मिलने लगता है। आमतौर पर देखा जाए तो ICE गाड़ियों की तुलना में इलेक्ट्रिक कारें ज्यादा पावरफुल और तेज होती हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 5 इलेक्ट्रिक कारों के बताएंगे जिनकी कीमत 30 लाख रुपए से कम है।
Mahindra XEV 9S
इस लिस्ट में यह पांचवें नंबर पर है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20.65 लाख रुपए है। Mahindra XEV 9S तीन बैटरी विकल्प के साथ आती है- 59kWh, 70kWh और 79kWh। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार सिर्फ 6.8 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
Mahindra XEV 9E
लिस्ट में अगला नंबर है Mahindra XEV 9E का जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 26.50 लाख रुपए है। यह दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है- 59kWh और 79kWh। टॉप-स्पेक XEV 9E पैक थ्री 286hp की पावर और 380nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह सिर्फ 6.8 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
TATA Harrier EV
TATA Harrier EV की एक्स-शोरूम कीमत 28.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। बूस्ट मोड में यह इलेक्ट्रिक कार 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 6.4 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है। इसका 75kWh बैटरी वाला वेरिएंट 313hp की पावर और 504nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Mahindra BE6
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपए है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह गाड़ी सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इस गाड़ी का अच्छा क्रेज देखने को मिलता है।
Vinfast VF7
पहले नंबर पर है Vinfast VF7 जो सबसे कम समय में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 6.03 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है। यह SUV 59.6kWh और 70kWh बैटरी पैक्स के साथ आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 26.19 लाख रुपए से लेकर 26.79 लाख रुपए है।