TATA Sierra vs Kia Seltos: टाटा सिएरा और किआ सेल्टॉस भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय मिड-साइज SUV हैं। आइए जानते हैं कि माइलेज के मामले में कौन बेस्ट ह ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Sierra और Kia Seltos उन चुनिंदा मिड-साइज SUV में से हैं जिसमें इंजन के कई सारे विकल्प मिलते हैं। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल है। दोनों कारों में मैनुअल CVT, DCT, iMT और टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक जैसे कई गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। यहां हम दोनों कारों के ARAI माइलेज के आंकड़ों की तुलना करेंगे।
माइलेज की तुलना
नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के मामले में TATA Sierra का माइलेज Kia Seltos से ज्यादा है। मैनुअल गियरबॉक्स में Sierra 0.9 किमी प्रति लीटर आगे है जबकि Sierra का DCT वेरिएंट Seltos के पेट्रोल-CVT से 0.4 किमी प्रति लीटर ज्यादा माइलेज देती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि Sierra का इंजन एटकिंसन साइकिल तकनीक पर काम करता है जो माइलेज को बेहतर बनाती है।
डीजल-टर्बो पेट्रोल इंजन
डीजल इंजन की बात करें तो Seltos का माइलेज Sierra से कम है। मैनुअल गियरबॉक्स में 1.86kmpl और ऑटोमैटिक में 1.48kmpl का अंतर है। हालांकि, टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक की बात करें तो Seltos टर्बो-DCT का क्लेम किया गया माइलेज Sierra टर्बो-पेट्रोल से 2.2 किमी प्रति लीटर ज्यादा है। इसके अलावा, Seltos टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ iMT गियरबॉक्स का विकल्प भी देती है जिसका माइलेज 15.6kmpl है।
इंजन और पावर का अंतर
TATA Sierra और Kia Seltos दोनों में ही तीन तरह के इंजन विकल्प मिलते हैं- 1.5 लीटर पेट्रोल,1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन। पेट्रोल वर्जन की बात करें तो इसमें Sierra 106hp की पावर देती है तो वहीं, Seltos 115hp की पावर और 144nm का टॉर्क जनरेट करती है।
वहीं, टर्बो-पेट्रोल इंजन में दोनों ही 106hp की पावर देते हैं लेकिन Seltos में टॉर्क थोड़ा ज्यादा (253nm) है जबकि Sierra में 250nm का टॉर्क मिलता है।
कीमत का अंतर
TATA Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए से लेकर 21.29 लाख रुपए तक है। वहीं, Kia Seltos की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए से लेकर 21.82 लाख रुपए तक जाती है। ये दोनों ही मिड-साइज SUV हैं और बाजार में इनका मुकाबला Hyundai Creta, Citroen Aircros और Grand Vitara के साथ Maruti Suzuki Victoris जैसी गाड़ियों से है।