मोहम्मद शमी के बाद Team India के इस स्टार के करियर पर मंडरा रहा है खतरा, श्रीलंका में मचाना होगा धमाल

Published on 30 जुल॰ 2026

Team India: भारतीय टेस्ट टीम में अब युवा खिलाड़ियों की भरमार नजर आ रही है. टीम इंडिया के चयनकर्ता, कप्तान और कोच सभी ही युवा खिलाड़ियों के ऊपर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. वहीं सीनियर खिलाड़ियों को किनारे किया जा रहा है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भी ये सिलसिला जारी रह सकता है. फिलहाल टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ता और बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी को साइडलाइन किया है. श्रीलंका दौरे में अगर ये स्टार फेल हुआ, तो उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है. 

इस खिलाड़ी के ऊपर मंडरा रहा है खतरा 

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर रिपोर्ट आई की वो अब बीसीसीआई के प्लान का हिस्सा नहीं है. इसी के साथ अब टीम इंडिया को देखें तो उसमें सबसे अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ही नजर आते हैं. श्रीलंका के खिलाफ अब रवींद्र जडेजा को गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा. अगर जडेजा ऐसा करने में सफल नहीं हुए, तो उनकी जगह खतरे में आ सकती है. रवींद्र जडेजा टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं वनडे टीम में अब उनको मौका नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में वो सिर्फ टेस्ट ही खेल रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ फेल होने के बाद उन्हें उस फॉर्मेट से भी बाहर किया जा सकता है. ऐसे में जडेजा के लिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज करो या मरो वाली साबित हो सकती है. 

---विज्ञापन---

"OG slip cordon is gone 😔, Only Point Remained"

269 – Virat Kohli retired 💔
280 – Rohit Sharma retired 💔
266 – Cheteshwar Pujara retired 💔
278 – Ajinkya Rahane retired 💔

All the four greats of the game retired without any farewell game 🫡

Now only Ravindra Jadeja… pic.twitter.com/8VOhnDaVnj

— Sagar_H 🏏 (@SagarH62) July 30, 2026

ये भी पढ़ें: CSK का पूर्व चैंपियन बना इंग्लैंड का हेड कोच, नए कप्तान का भी हुआ ऐलान

बीसीसीआई ने रिप्लेसमेंट की कर दी है तैयारी 

रवींद्र जडेजा की मौजूदगी में ही बीसीसीआई ने उन्हें रिप्लेसमेंट की तैयारी शुरू कर दी है. हर्ष दुबे को पिछली सीरीज में मौका दिया गया था. हर्ष दुबे को चयनकर्ता तीनों ही फॉर्मेट में मौका दे रहे हैं. ऐसे में अगर रवींद्र जडेजा फेल होते हैं, तो उनकी जगह हर्ष दुबे को टेस्ट में मौका मिल सकता है. बात रवींद्र जडेजा की फॉर्म की करें तो आईपीएल 2026 में इंजरी से पहले तक उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था. टेस्ट क्रिकेट में भी उनकी फॉर्म बहुत ही शानदार रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: स्टीफन फ्लेमिंग की जगह सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच, CSK के लिए कर चुका है कमाल