The Paradise के आते ही हिला Hanuman Ansh का सिंहासन, दुनियाभर में हड़कंप; शॉकिंग है पहले दिन का कलेक्शन - the paradise worldwide box office collection day 1 nani raghav juyal starrer opens with over 76 cr becomes headache for hanuman ansh

Published on 25 सित॰ 2026

नानी (Nani) की फिल्म द पैराडाइज हनुमान अंश के लिए एक बड़ा खतरा बनकर आई है, क्योंकि पहले ही दिन ...और पढ़ें

द पैराडाइज वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1/ फोटो-इंस्टाग्राम

द पैराडाइज वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. द पैराडाइज को दुनियाभर में मिली धांसू ओपनिंग

  2. 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ सेंचुरी बनाने के करीब

  3. दुनियाभर में कमाई के मामले में हनुमान अंश पर लगा सकती है ग्रहण

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नानी (Nani Movies) की पैन इंडिया रिलीज फिल्म द पैराडाइज को भले ही समीक्षकों से मिले जुले रिव्यू मिले हो, लेकिन पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कहर ढहा दिया है। जहां भारत में 'द पैराडाइज' ने तूफानी रफ्तार से कमाई की, तो वहीं दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का सिंहासन भी हिलाकर रख दिया।

वर्ल्डवाइड द पैराडाइज को मिली शानदार ओपनिंग

साउथ सुपरस्टार नानी की विदेशों में खासतौर पर यूएस में एक मजबूत फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि उनकी फिल्मों को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिलती है। कुछ ऐसा ही एक्शन थ्रिलर फिल्म द पैराडाइज के साथ हुआ है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव जुयाल (Raghav Juyal) और नानी की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 76.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और यश की फ्लॉप फिल्म टॉक्सिक के बाद नानी की फिल्म द पैराडाइज (The Paradise Movie) 2026 की दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। 76 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ पहले ही दिन फिल्म ने पेद्दी और द राजा साब को पीछे छोड़ दिया है।

Untitled design (1)

ओवरसीज मार्केट में हनुमान अंश को दी टक्कर

हनुमान अंश ने जहां 15 दिनों में ओवरसीज मार्केट में अबतक बस 36 करोड़ ही कमाए हैं, तो वहीं नानी की एक्शन फिल्म द पैराडाइज ने विदेशों में पहले ही दिन 22 करोड़ की ओपनिंग ली है और आने वाले समय में यह फिल्म हनुमान अंश को भी ओवरसीज कलेक्शन के मामले में पार कर जाएगी। मूवी का रिस्पांस नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में सबसे अच्छा रहा है।

the paradise

द पैराडाइज के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नजर डाली जाए, तो भारत में फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु,तीन भाषाओं में रिलीज किया गया। हिंदी में जहां फिल्म 2.25 करोड़ कमाए, तो वहीं तेलुगु में मूवी का कलेक्शन 42.90 करोड़ तक का हुआ। इसके अलावा तमिल में फिल्म ने 1.10 करोड़ की ओपनिंग ली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ तक का हुआ है।