Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर के घायल होने की खबर है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाली पोस्ट भी सामने आई है।
![]()
New Update
/bansal-news/media/media_files/2026/10/18/tiger-shroff-juhu-firing-lawrence-bishnoi-gang-claim-bps-2026-10-18-21-03-34.png)
Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से जुड़ी फायरिंग की घटना (Tiger Shroff Firing) सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के ड्राइवर के घायल होने की खबर है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है।
Mumbai के Juhu में Tiger Shroff पर अंधाधुंध फायरिंग, Lawrence Bishnoi Gana ने ली जिम्मेदारी !
आर्थिक राजधानी मुंबई के जुहू इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गनीमत रही… pic.twitter.com/cII6sD9WEs
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 18, 2026
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट वायरल
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कहा गया है कि एक्टर को पहले फोन करके चेतावनी दी गई थी।
पोस्ट में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को भी धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि जो लोग उनकी बात नहीं मानेंगे या सलमान खान के साथ काम करेंगे, उन्हें अगला निशाना बनाया जा सकता है।
हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फायरिंग के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/18/tiger-shroff-firing-2026-10-18-21-09-29.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/18/tiger-shroff-firing-2026-10-18-21-10-26.jpeg)
मुंबई पुलिस ने क्या बताया ?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, जुहू पुलिस स्टेशन में गोलीबारी (Tiger Shroff Firing) की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की है। शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff Firing) के घायल होने की बात भी सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इसे स्पष्ट करते हुए बताया कि एक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
घटना में उनके ड्राइवर के घायल होने की खबर है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
बॉलीवुड को धमकी देने वाली पोस्ट की भी जांच
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकी दी गई है। इसमें सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम करने वालों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इस धमकी के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है।
फिलहाल फायरिंग (Tiger Shroff Firing) की वजह, आरोपियों की पहचान और कथित गैंग की भूमिका को लेकर जांच जारी है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
लेखक
![]()
Advertisment