कोयल मल्लिक कौन हैं? टॉली-क्वीन के नाम से मशहूर TMC राज्यसभा सांसद ने दिया इस्‍तीफा, ममता को तगड़ा झटका

Published on 16 जुल॰ 2026

Time Updated: Thursday, July 16, 2026, 16:02 [IST]

Who is Koel Mallick? पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। एक्‍ट्रेस से सांसद बनीं तृणमूल कांग्रेस की राज्‍यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने भी इस्‍तीफा दे दिया है। दो दिन के अंदर "ममता दीदी" को ये दूसरा जोर का झटका लगा है। इससे पहले 15 जुलाई को ममता बनर्जी के करीबी टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने इस्‍तीफा दिया था और ऋतब्रत खेमे में शामिल हो गए।

कोयल मल्लिक से पहले टीएमसी के तीन राज्‍यसभा सांसद टीएमसी की सांसदी से इस्‍तीफा दे चुके हैं। कोयल ने राज्‍यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्‍णन को सौंपे गए पत्र में लिखा कि वो अपने पद से इस्‍तीफा दे रही हैं , कृपया इसे स्‍वीकार किया जाए। इसके साथ ही कोयल ने राज्‍यसभा के साथी सांसदों और अधिकारियों का आभार और धन्‍यवाद जताया है।

Who is Koel Mallick

कौन हैं कोयल मल्लिक?

कोयल मल्लिक बंगाली फिल्‍मों की फेमस एक्‍ट्रेस हैं। इनका असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है। टॉलीवुड में टॉली-क्वीन" के नाम से मशहूर हैं। कोलकाता में 28 अप्रैल 1982 को जन्‍मीं रुक्मिणी उर्फ कोयल फेमस बंगाली एक्‍टर रंजीत मलिक की बेटी हैं। कोयल मार्च 2026 में टीएमसी की राज्‍यसभा सांसद चुनी गई थी।

Who is Koel Mallick

कोयल मल्लिक का फिल्‍मी करियर

कोएल मल्लिक ने 2007 में ज़़ी बांग्ला के महालय सीरियल में देवी महिषासुरमर्दिनी का किरदार निभा कर छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरूआत की थी। वहीं 2003 में कोयल ने बंगाली फिल्‍म नेटर गुरु से अपने करियर की शुरूआत की थी। को-एक्‍ट्रेस के तौर पर अपने काम की शुरूआत करने वाली काेयल की ये फिल्‍म हिट हुई और पहली ही फिल्‍म के लिए काेयल ने टेली सिने अवॉर्ड्स (2004) में सर्वश्रेष्‍ठ एक्‍ट्रेस का अवार्ड जीता।

पूर्व ममता सरकार ने कोयल को महानायक सम्‍मान से किया था सम्‍मानित

2004 में देबिपक्ष, शुधु तुमी, बादशाह द किंग और बंधन में शानदार रोल निभाया। जिनमें बंधन बंगाली फिल्‍म 2004 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्‍म साबित हुई। कोयल को 1 बांग्ला फिल्मफेयर अवॉर्ड्स , 2 बीएफजेए अवॉर्ड्स, और आनंदलोक पुरस्कार समेमत कई सम्‍मानों से नवाज़ी जा चुकी कोयल को 2023 में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने महानायक सम्मान से सम्मानित किया था।

Who is Koel Mallick

दो बच्‍चों की मां कोयल मल्लिक के पति कौन हैं?

एक से बढ़कर एक फिल्‍म कर चुकी कोयल ने साल 2013 में प्रोड्यूसर निस्पल सिंह के साथ 7 साल तक चले लंबे अफेयर के बाद शादी के बंधन में बंधी। 44 वर्षीय कोयल दो बच्‍चों की मां हैं। बेटे कबीर का जन्‍म 2020 में और बेटी का जन्‍म 2024 में हुआ।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं कोयल मल्लिक?

कोलकाता के भवानीपुर के मल्लिक बाड़ी की रहने वाली कोयल मॉर्डन हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से स्‍कूली पढ़ाई की और गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की इसके बाद कोयल नेसाइकोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।