Toxic: बोल्ड सीन्स पर उंगली उठते ही Yash ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने तो किस भी नहीं किया...

Published on 15 अग॰ 2026

साउथ मूवीज

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Aug 15, 2026, 10:46 AM IST

Yash On Toxic Got Slammed Over Vulgarity: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में बोल्ड सीन्स को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं। इस मामले पर अब यश ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Toxic में बोल्ड सीन्स पर उठे सवाल तो Yash ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Yash On Toxic Got Slammed Over Vulgarity: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने का काम किया है। यश की 'केजीएफ' ने तो दर्शकों का दिल जीता ही। वहीं अब यश अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। यश की टॉक्सिक के रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन फिल्म के गाने से लेकर ट्रेलर तक खूब चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन यश की 'टॉक्सिक' पर बोल्ड सीन्स को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं। 'टॉक्सिक' (Toxic) के टीजर और ट्रेलर देख लोगों ने तंज कसने शुरू कर दिये कि फिल्म में बोल्ड सीन्स के जरिए फूहड़ता को बढ़ावा दिया गया है। ऐसे में इस मामले पर अब खुद यश ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं बढ़ावा नहीं देना चाहता' फैन के सुसाइड के बाद Yash ने तोड़ी चुप्पी, अंतिम संस्कार में न जाने की वजह बताई

'टॉक्सिक' (Toxic) की रिलीज से पहले कन्नड़ स्टार यश (Yash) 'आप की अदालत' का हिस्सा बने, जहां उनसे फिल्म के स्टीमी सीन्स और महिलाओं के चित्रण पर सवाल किये गए। फिल्म को लेकर लगातार उठ रही उंगलियों पर यश ने कहा, "फूहड़ता गलत है। मैंने तो किस भी नहीं किया है, अगर आपने देखा होगा तो। एक लाइन है, वो हमको भी पता है। आपको एक ऐस्थेटिक तरीके से शूट करना होता है और बाद में जो गहराई से लगता है ना, ये है सिनेमा का असर। वो एक क्रिएटर का वॉइस होता है।" यश ने 'टॉक्सिक' के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म में भावनाओं ने अहम भूमिका अदा की है और दर्शकों को मूवी देखकर ही फिल्ममेकर का नजरिया समझ आएगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जिस दिन मैं...' Shah Rukh Khan को लेकर Yash ने कह दी बड़ी बात

h

यश (Yash) यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'टॉक्सिक' (Toxic) पर आगे कहा, "टॉक्सिक' जेन-जी के लिए है। ये आपकी बातचीत के लिए है जो आप करते हैं, जो परेशानियां आपको सीनियर्स के साथ हैं। उस पीढ़ी के बारे में आप लोग जो सवाल पूछते हो, उसके क्या गलती है, क्यों ऐसे तय नियम हैं, क्यों ऐसा ही करना चाहिए।" यश ने आगे बताया कि ये सवाल ही फिल्म का कोर बनाते हैं। बता दें कि यश की अपकमिंग मूवी 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म को सीबीएफसी की ओर से 'ए' सर्टिफिकेट मिला है।

ashna malik

आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • South-Movies

End of Article