Aug 03, 2026 07:11 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
टोयोटा आने वाले दिनों में टोयोटा भारत में कई नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर, अर्बन क्रूजर हाइराइडर फेसलिफ्ट और लैंड क्रूजर FJ जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।

लैंड क्रूजर एफजे
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
टोयोटा (Toyota) ने हाल ही में भारत में नई जनरेशन हाइलक्स (Hilux) को लॉन्च किया है। नई हाइलक्स को पूरी तरह बदला हुआ डिजाइन, ज्यादा मॉडर्न केबिन और कई नए फीचर्स मिले हैं। हालांकि, कंपनी का नया प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का प्लान यहीं खत्म नहीं होता। आने वाले दिनों में टोयोटा भारत में कई नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर, अर्बन क्रूजर हाइराइडर फेसलिफ्ट और लैंड क्रूजर FJ जैसे मॉडल शामिल हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
New Generation Toyota Fortuner
टोयोटा की आने वाली एसयूवी में सबसे बड़ा लॉन्च नई जनरेशन फॉर्च्यूनर का होगा। मौजूदा समय में यह भारत की सबसे पॉप्युलर फुल-साइज लैडर-फ्रेम एसयूवी में से एक है। नई जनरेशन में इसे कई बड़े बदलाव मिलने की उम्मीद है। हाल ही में सामने आए फोटोज से पता चलता है कि नई फॉर्च्यूनर के डिजाइन में नई हाइलक्स से कई स्टाइलिंग एलिमेंट लिए जा सकते हैं। हालांकि, मैकेनिकल तौर पर कंपनी मौजूदा पावरट्रेन को ही आगे भी ऑफर कर सकती है। इसमें 2.8-लीटर डीजल और 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। नई फॉर्च्यूनर को भारत में 2027 के मिड में लॉन्च किया जा सकता है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder Facelift
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने 2022 में लॉन्च होने के बाद मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी अलग जगह बनाई है। खासतौर पर इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन इसे अपने सेगमेंट की खास एसयूवी में शामिल करता है। अब कंपनी इसे बड़ा अपडेट देने की तैयारी कर रही है। हाइराइडर फेसलिफ्ट में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इसके मौजूदा पावरट्रेन, यानी 1.5-लीटर पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल और CNG ऑप्शन्स के जारी रहने की उम्मीद है। इसका फेसलिफ्ट मॉडल इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास या 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
Toyota Land Cruiser FJ
टोयोटा की तीसरी अपकमिंग एसयूवी लैंड क्रूजर FJ होगी। यह एक कॉम्पैक्ट लैडर-फ्रेम एसयूवी है। इसे कंपनी फॉर्च्यूनर के नीचे वाले सेगमेंट में ऑफर करेगी। इसका ग्लोबल डेब्यू पिछले साल जापान मोबिलिटी शो में हुआ था। यह टोयोटा के IMV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसका इस्तेमाल फॉर्च्यूनर और हाइलक्स में भी किया जाता है। डिजाइन की बात करें, तो लैंड क्रूजर FJ में C-शेप LED DRLs, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, रूफ रेल्स और टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील जैसे रगेड डिजाइन एलिमेंट मिल सकते हैं। एसयूवी को ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी पर भी खास फोकस के साथ तैयार किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में इसे पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ऑफर किया जा सकता है, लेकिन भारत में फॉर्च्यूनर वाला 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना ज्यादा है। इसकी भारत में एंट्री 2028 के आसपास हो सकती है।

