Toyota Hilux: टोयोटा ने नई जनरेशन Hilux का टीजर जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि 28 जुलाई को आने वाली इस पिकअप ट्रक के फीचर्स और इंजन की पूरी डिटेल्स ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota ने 28 जुलाई 2026 को होने वाले अपने आधिकारिक डेब्यू से पहले Next-gen की Hilux की टीजर जारी किया है। आने वाली Toyota Hilux अपने पुराने मॉडल की तरह ही बॉजडी-ऑन फ्रेम IMV प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। हालांकि, इस टीजर में अब नए पिकअप ट्रेक के कुछ मुख्य डिजाइन की जानकारियों का पक्का कर दिया है।
टीजर के दिए नए फीचर्स
Toyota के टीजर में नई Hilux को ऑरेंज/ब्रॉन्ज एक्सटीरियर में दिखाया गया है। टीजर से पता चलता है कि फ्रंट में सिल्वर स्किड प्लेट, हनीकॉम्ब सेंटर ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स के बीच एक ब्लैक प्लास्टिक ट्रिम पर बड़े अक्षरों में TOYOTO लिखा हुआ है। हालांकि, इसके पूरे डिजाइन को अभी बहुत क्लीयर नहीं दिखाय गया है।
कैसा है इंटीरियर?
Toyota ने अभी तक भारत आने वाली Hilux के इंटीरियर को नहीं दिखाया है लेकिन इंडियन मार्केट में यह पिकअप ट्रक की तरह ही डबल कैब कॉन्फिगरेशन में मिलना जारी रहेगा। ग्लोबल-स्पेक Hilux के लेदर से लिपटे स्टीयरिंग व्हील पर बाहर की तरह ही बड़े अक्षरों में TOYOTA लिखा हुआ है और इसमें 12.3 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं।
इसके ड्राइवर डिस्प्ले को बदला जा सकता है जिसमें चार डिजाइन थीम मिलती है जबकि डैशबोर्ड पर लगा इंफोटेनमेंट सिस्टम Toyota स्मार्ट कनेक्ट का इस्तेमाल करता है।
भारत आने वाले मॉडल
भारतीय मॉडल में वायरले Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, डु्अल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सराउंड-व्यू कैमरा सिस्टम और सामान रखने के लिए स्टोरेज क्यूबिज मिलने की उम्मीद है। नेक्स्ट-जेन की Toyota Hilux में काफी सारे बटन और स्विचगियर मिलेंगे। इसमें HVAC सिस्टम और फोर-व्हील ड्राइव सेटिंग्स के लिए भी बटन भी शामिल हैं।
इंजन और पावर
हालांकि, Toyota ने अभी तर आने वाली Ninth-gen की Hilux के इंजन की सटीक जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि इसमें पुराने मॉडल जैसा ही इंजन और गियरबॉक्स मिलना जारी रहेगा। बता दें कि, भारत में मौजूद आठवीं पीढ़ी की Hilux में 2.8 लीटर का चार-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 240hp की पावर और 500nm का टॉर्क जनरेट करता है।