Updated On: Jul 17, 2026 | 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Toyota Hilux In India: Toyota ने अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक नई जनरेशन Hilux की पहली आधिकारिक झलक जारी कर दी है। बता दें कि कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च से पहले इसका टीजर रिलीज किया है जिससे साफ हो गया है।

Toyota Hilux (Source. Toyota)
विस्तार
Toyota Hilux 2026: Toyota ने अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक नई जनरेशन Hilux की पहली आधिकारिक झलक जारी कर दी है। बता दें कि कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च से पहले इसका टीजर रिलीज किया है जिससे साफ हो गया है कि नई Hilux पहले से ज्यादा दमदार लुक, आधुनिक फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली है। वहीं इस पिकअप का वैश्विक अनावरण 28 जुलाई को किया जाएगा। इसके साथ ही टीजर वीडियो में नई Hilux को कीचड़ भरे रास्तों और गहरे पानी से गुजरते हुए दिखाया गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि इसकी ऑफ-रोड क्षमता पहले की तरह बरकरार रहेगी। लेकिन डिजाइन और केबिन में इस बार बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
पहले से ज्यादा बोल्ड और मस्कुलर होगा डिजाइन
सोसल मीडिया पर टीजर और सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नई Toyota Hilux का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आएगा। जिसमें फ्रंट में बड़ा हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल, उसके साथ स्लिम LED हेडलाइट्स और बीच में ब्लैक ट्रिम दिया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा नया फ्रंट बंपर, चौड़े व्हील आर्च और पीछे की ओर नए C-शेप LED टेललैंप इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और ध्यान खीचने वाला बनाता हैं। वहीं कुल मिलाकर कहें तो कंपनी ने Hilux की मजबूत पहचान को बरकरार रखते हुए डिजाइन को नया अंदाज दिया है।
केबिन में मिलेगा SUV जैसा प्रीमियम अनुभव
जानकारी के लिए बता दें कि नई Hilux का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिलेगा। इसमें नया डैशबोर्ड, 12.3 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इससे यह पिकअप टेक्नोलॉजी के मामले में कई प्रीमियम SUVs को भी टक्कर दे सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़े: E20 पेट्रोल विवाद में नया मोड़, Maruti Suzuki ने रायपुर आयोग के फैसले को दी चुनौती, जानें क्या कहा?
माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन की हो सकती है एंट्री
बताया जा रहा है कि मैकेनिकल बदलाव सीमित रहने की संभावना है। वहीं रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नई Hilux में मौजूदा 2.8-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन ही मिलेगा लेकिन इस बार इसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। यह वही तकनीक है जो हाल ही में Toyota Fortuner में भी देखने को मिली थी। इससे बेहतर माइलेज, स्मूद स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और कम स्पीड पर बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिलने की उम्मीद है जबकि डीजल इंजन की ताकत में कोई समझौता नहीं होगा।
नई Hilux उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो एक ऐसी लाइफस्टाइल पिकअप चाहते हैं जो शहर की सड़कों पर आरामदायक होने के साथ-साथ कठिन ऑफ-रोड रास्तों पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सके। अब सभी की नजरें 28 जुलाई को होने वाले इसके आधिकारिक लॉन्च पर टिकी हैं।
