Updated On: Jul 19, 2026 | 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Anupama Upcoming Twist: इस हफ्ते टीवी सीरियल्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। अनुपमा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में कई बड़े ट्विस्ट कहानी को नया मोड़ देंगे।

टीवी स्पॉयलर (सौ. डिजाइन फोटो )
विस्तार
TV Spoiler This Week: सीरियल की दुनिया में आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलता है। अगर इस हफ्ते की बात की जाए, तो इस हफ्ते भी टीवी जगत के मशहूर सीरियल में बड़े-बड़े ट्विस्ट और टर्न देखने के लिए मिलने वाले हैं।
जहां एक ओर अनुपमा अपना घर बनाने की जद्दोजहद में कुकिंग कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेगी, तो वहीं क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती हुई दिखायी दे सकती है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल में कौन-सा बड़ा ट्विस्ट का भूचाल आने वाला हैं।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में रिश्तों पर आएगा संकट
इस हफ्ते क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में विरानी परिवार के भीतर बड़ा विवाद देखने को मिलेगा। करण पूरे परिवार के सामने साफ कह देगा कि वह वैष्णवी को अपने घर की बहू स्वीकार नहीं करेगा। नकुल और वैष्णवी की शादी का विरोध करते हुए वह रिश्ते पर सवाल उठाएगा। ऐसे माहौल में जहां पूरा परिवार वैष्णवी के खिलाफ नजर आएगा, वहीं तुलसी विरानी उसका साथ देती दिखाई देंगी।
सम्बंधित ख़बरें
तुम से तुम तक में खुलेगा परिवार का बड़ा राज
जी टीवी के शो तुम से तुम तक में कहानी नया मोड़ लेने वाली है। माया को आर्यावर्धन से जुड़ा एक बड़ा सच पता चल जाएगा। उसे मालूम होगा कि आर्या, वर्धन परिवार का जैविक बेटा नहीं है। इस खुलासे के बाद आर्या और अनु के रिश्ते के साथ-साथ पूरे परिवार की नींव हिल सकती है।
गंगा माई की बेटियां में कोर्टरूम ड्रामा
गंगा माई की बेटियां के आने वाले एपिसोड में अदालत का रोमांच देखने को मिलेगा। गंगा को न्याय दिलाने के लिए स्नेहा खुद वकील बनकर कोर्ट में केस लड़ने का फैसला करेगी। ढाबा जलाने और गंगा की जान लेने की कोशिश के मामले में ठकुराइन दुर्गावती की मुश्किलें बढ़ती नजर आएंगी।
अनुपमा में कुकिंग कॉम्पिटिशन बनेगा टर्निंग पॉइंट
अनुपमा में कुकिंग कॉम्पिटिशन कहानी का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। मुकाबला अनुपमा और प्रेम के बीच होगा। प्रेम अपने अहंकार की वजह से टास्क हार जाएगा और हार का ठीकरा अपनी टीम तथा राही पर फोड़ देगा। दूसरी ओर अनुपमा प्रतियोगिता जीतकर अपने सपनों का घर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाएगी।
ये भी पढ़ें :- Vijay Thalapathy की फिल्म ने रिलीज से पहले कर दिया धमाल, एडवांस बुकिंग से 40 हजार की कमाई
वसुधा में समर की चाल होगी नाकाम
वसुधा में समर की नई साजिश सफल नहीं हो पाएगी। वह कॉन्ट्रैक्ट डील के जरिए वसुधा को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करेगा, लेकिन वसुधा सभी दस्तावेज फाड़कर उसका प्रस्ताव ठुकरा देगी। इसके साथ ही समर की योजना पूरी तरह विफल हो जाएगी और कहानी में नया संघर्ष शुरू होने के संकेत मिलेंगे।
