
राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में शामिल होने की मंजूरी दे दी है. एक ओर जहां ईरान को मंजूरी मिली है वहीं अमेरिका ने फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास का वीजा रोक दिया है, इसलिए वे अगले हफ्ते न्यूयॉर्क की UN बैठक में नहीं जा पाएंगे.
वहीं ईरान के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, विदेश मंत्री अब्बास अरागची और जरूरी स्टाफ शामिल होंगे. स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. दोनों देशों के बीच युद्ध और तनाव का 7वां महीना चल रहा है. ऐसे में उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले हफ्ते न्यूयॉर्क शहर में होने वाली यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) में शामिल होने के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल को मंजूरी दी है.
स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने कहा, “मेजबान देश के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए, ईरानी सरकार का मुख्य प्रतिनिधिमंडल UN जनरल असेंबली के ‘हाई-लेवल वीक’ में शामिल हो सकेगा.” अमेरिका ने साफ कहा है कि सिर्फ छोटा प्रतिनिधिमंडल आएगा और उन पर सख्त पाबंदियां होंगी.
युद्ध खत्म करने पर कोई बातचीत नहीं
81वीं संयुक्त राष्ट्र बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत ज्यादा है. होर्मुज स्ट्रेट खोलने या युद्ध खत्म करने को लेकर दोनों देशों के बीच कोई बातचीत शुरू होती नहीं दिख रही. इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते में रुकावट की वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं, क्योंकि दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से जाता है.
रिकॉर्डेड बयान के जरिये भाषण की अनुमति
संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को रिकॉर्डेड बयान के जरिए भाषण देने की अनुमति दे दी. यह कदम अमेरिका द्वारा फिलिस्तीनी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध बढ़ाने की घोषणा के बाद उठाया गया. फिलिस्तीन ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे संयुक्त राष्ट्र सत्र में उनकी भागीदारी रोकने की कोशिश फेल हो गई है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More