टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद UP पुलिस भी एक्शन में, बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Published on 19 अक्टू॰ 2026

Security Increased Outside Disha Patani Home: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में हुए हमले के बाद जहां एक तरफ मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है, कोटा से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ इस हमले के बाद UP पुलिस भी एक्शन में आ गई है. दरअसल, खबर है कि अब बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.

टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली है. पिछले साल दिशा के घर पर भी फायरिंग हुई थी. इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्शन लेते हुए बरेली में दिशा के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं.

दिशा पाटनी के घर पर कब हुई थी फायरिंग?

बता दें कि पिछले साल दिशा पाटनी के घर पर लगातार दो दिन फायरिंग हुई थी. 11 और 12 सितंबर 2025 को बाइक सवार हमलावरों ने घर को निशाना बनाया था. उनके घर पर दूसरे दिन जो हमला हुआ था, उसमें 10-12 गोलियां चलाई गई थीं. मामले में गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का नाम सामने आया था. बाद में गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो कथित शूटर मारे गए थे. चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के राडार पर हैं ये 7 बड़े नाम! जानिए किस-किस पर और कब-कब हुए हमले

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर नेपाल में बैन, सरकार ने नहीं दी रिलीज की इजाजत, बताई ये वजह

सुरक्षा के मद्देनजर फैसला

ऐसे में सुरक्षा के मद्दनेजर पुलिस ने बरेली में दिशा पाटनी के घर के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी है. दिशा पाटनी का घर बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन पर है. वहां उनकी फैमिली रहती है. दिशा इस समय मुंबई में हैं. जब टाइगर पर हमला हुआ, तो उसके बाद दिशा उनसे मिलने उनके घर भी पहुंची थीं.

बता दें कि टाइगर श्रॉफ रविवार शाम तकरीबन 7 बजे जब जुहू के एक ग्राउंड से फुटबॉल खेल कर घर लौट रहे थे, उसी वक्त ग्राउंड के बाहर उनकी गाड़ी पर हमला हुआ था. बाइक सवार तीन बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बचे. पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की जांच जारी है.

मनवीर सिंह

मनवीर सिंह

मैं मनवीर सिंह 6 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं. 5 साल से टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में सेवा दे रहा हूं. इससे पहले आजतक न्यूज चैनल के लिए भी काम किया है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरें पसंद हैं.

Read More

google button