UP Elections 2027: अयोध्या को लेकर आमने-सामने आए CM योगी और अखिलेश, विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत

Published on 10 अक्टू॰ 2026

UP Elections 2027: अखिलेश ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को अपने काम और लोकप्रियता पर इतना भरोसा है तो उनको खुद अयोध्या से चुनाव मैदान में उतरना चाहिए.

Google Search

UP Elections 2027: अखिलेश ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को अपने काम और लोकप्रियता पर इतना भरोसा है तो उनको खुद अयोध्या से चुनाव मैदान में उतरना चाहिए.

author-image

New Update

UP Elections 2027 CM Yogi and Akhilesh statement for Ayodhya

Yogi and Akhilesh

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनौती का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने अखिलेश को चुनौती देते हुए कहा कि मैं भी अयोध्या से चुनाव लड़ता हूं और आप भी अयोध्या से चुनाव लड़ें. एक बार आमने सामने हो ही जाए. बता दें, अखिलेश यादव ने अयोध्या विधानसभा सीट से सीएम योगी को चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी.

अखिलेश पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि लड़ाई चेलों के साथ क्यों एक बार अयोध्या में आमना-सामना हो जाए. सीएम योगी ने जवाबी हमले में अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि अयोध्या हमारी पावन धाम और आस्था की स्थली है. वहां हम सियासत करने के लिए नहीं बल्कि विकास करने जाते हैं. 

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2026

अयोध्या में अखिलेश यादव ने दी थी चुनौती

दरअसल, गुरुवार को अखिलेश यादव अयोध्या आए थे. वे पूर्व मंत्री और सपा नेता तेजनारायाण पांडे उर्फ पवन पांडे के आवास पर आयोजित रामकथा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि पवन पांडे को अयोध्या सीट से सपा उम्मीदवार घोषित कर दिया. भाजपा लगातार सर्वे करवा रही है लेकिन इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहा है. अखिलेश ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को अपने काम और लोकप्रियता पर इतना भरोसा है तो उनको खुद अयोध्या से चुनाव मैदान में उतरना चाहिए. इस बार जनता चुनावों में नेताओं के दावों और वास्तविकता में अंतर बता देगी.

योगी सरकार ने अयोध्या का विकास किया- भाजपा प्रवक्ता

योगी और अखिलेश यादव के बीच हुई बयानबाजी में भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव ने बड़बोलेपन में सीएम योगी को चुनौती दे दी है. अब उनको या तो अपनी चुनौती पर कायम रहना चाहिए या फिर माफी मांग लेनी चाहिए. उन्होने कहा कि योगी सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया. यहां उन्होंने नगर निगम बनाया. उन्होंने दावा किया कि करीब 50 हजार करोड़ की परियोजनाओं से अयोध्या में विकास कार्यों को गति मिली है.